March 29, 2023 |

Breaking News

देशमंडीराजनीतिशिमलाहिमाचल प्रदेश

अभिषेक ठाकुर बोले नेता नहीं बल्कि भाई बनकर करूंगा विधानसभा क्षेत्र के लोगों की सेवा 

मंडी/सुंदरनगर, 08 नवंबर : हिमाचल प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनावों को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है इसी कड़ी में सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र से आजाद प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे पूर्व मंत्री रूप सिंह ठाकुर के बेटे अभिषेक ठाकुर ने कहा कि भाजपा के इस कार्यकाल में सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र में विकास कम और भ्रष्टचार अधिक हुआ है। मंगलवार को डैहर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए अभिषेक ठाकुर ने कहा कि सुंदरनगर में हुआ शराब कांड शराब माफिया से जुड़े लोगों को संरक्षण देने के कारण ही हुआ है। समूचा प्रदेश नशे के सौदागरों की चपेट मे है। भाजपा के साथ ही कांग्रेस ने विकास के नाम पर लोगों को छलने का ही काम किया है। सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र के सबसे अधिक छह बार विधायक रहे रूप सिंह ठाकुर ने जितना विकास अपने कार्यकाल के दौरान करवाया उतना आज तक हुआ ही नही है। वर्तमान विधायक को जीत दिलाने के लिए उनके पिता ने अनगिनत जनसभाएं की, लेकिन उसके बदले में उन्हें तिरस्कार के रूप में और कुछ नहीं मिला।
इस बार सुंदरनगर की जनता ने उन्हें चुनाव लडऩे के लिए कहा और जनता के ही आग्रह पर वह निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में इस चुनावी रण में उतरे हैं। समूचे क्षेत्र में उन्हें लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है। यह स्पष्ट है कि वह नेता नहीं बल्कि लोगों का बेटा और भाई बनकर उनकी सेवा करेंगे। इस अवसर पूर्व मंत्री रूप सिंह ठाकुर ने जनता से उनके बेटे को अपना आर्शीवाद देने की भावुक अपील की। उनके संबोधन के बाद लोगों ने उनके नाम के नारे लगाकर उन्हें जीत दिलाने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही रूप सिंह ठाकुर ने कहा कि पिछले पिछले 5 वर्षों में सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र में कोई भी विकास कार्य नहीं हो पाए हैं और जो पहले से कार्य पहले से सबक लेते हैं विधायक उन पर भी अपना हक जमाने में जुटे हैं।

Daily Himachal News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close