March 23, 2023 |

Breaking News

मंडीराजनीतिशिमलाहिमाचल प्रदेश

एक कॉल पर प्रदेश के लोगों की समस्याओं का किया जा रहा हल : सीएम जयराम ठाकुर

मंडी/थुनाग : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल के हर नागरिक की  खुशहाली हिमाचल सरकार का ध्येय है। सरकार की सभी पहलें और प्रयास जनता की सुख-समृद्धि को समर्पित हैं। वे गुरुवार को सराज विधानसभा क्षेत्र के तहत थुनाग विश्राम गृह और  तांदी (मुख्यमंत्री का पैतृक गांव) में जन समस्याएं सुनते हुए लोगों से मुखातिब थे। इस दौरान उन्होंने मौके पर लोगों की समस्याओं का समाधान किया। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार की यह कमिटमेंट है कि समाज के आखिरी पायदान का व्यक्ति विकास प्रक्रिया में भागीदार बने। हर व्यक्ति तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे। राज्य सरकार अन्त्योदय के संकल्प के साथ काम कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा प्रयास है कि हर व्यक्ति की समस्या का समुचित समाधान हो। इस मकसद से शुरू किया जनमंच आज लोगों के लिए मजबूती का साधन बन गया है। हजारों- हजारों परिवारों को इसका सीधा लाभ मिला है। अपनी बात रखने का सशक्त मंच मिला है।  वहीं घर द्वार पर जन समस्याओं के निपटारे की प्रतिबद्धता को और आगे ले जाते हुए हमने मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन 1100 शुरू की, इससे एक फोन कॉल पर घर द्वार पर समस्या का समाधान सुनिश्चित हो रहा है।

 
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प के अनुरूप आत्मनिर्भर भारत बनाने में स्वावलंबी हिमाचल महत्वपूर्ण सहयोगी के रूप में अपनी भूमिका निभाने के लिए तत्परता से काम कर रहा है। हमें समर्थ भारत के निर्माण में सशक्त हिमाचल बनाने का संकल्प निभाना है। उन्होंने लोगों से सरकार की सभी योजनाओं का भरपूर लाभ लेने का आग्रह किया। इस मौके उपायुक्त अरिंदम चौधरी सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। 

Daily Himachal News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close