जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए हुआ ओम विद्या विताना पाठशाला के रिधुलव सिंह का चयन……

सुंदरनगर : ओम विद्या विताना विद्यालय के लिए यह बड़े हर्ष की बात है कि यहां पढ़ने वाले रिधुलव सिंह का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए हो गया है। विदित रहे यह विद्यालय सुंदरनगर के हरिपुर क्षेत्र में स्थित है, जो दिन प्रतिदिन शिक्षा के नए आयाम स्थापित कर रहा है। विद्यालय की प्रधानाचार्या पुष्पा देवी जैसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 2022 में हुई जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में उनके विद्यालय के कक्षा 6वीं का छात्र रिधुलव सिंह सुपुत्र रमन कुमार का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय में हो गया है। इस बात की जानकारी मिलते ही विद्यालय में खुशी की लहर है। उन्होंने यह भी बताया कि रिधुलव सिंह उनके विद्यालय का होनहार विद्यार्थी रहा है।