June 10, 2023 |

Breaking News

Previous
Next
मंडीराजनीतिशिमलाहिमाचल प्रदेश

धर्मपुर के जितेंद्र ठाकुर को प्रदेश कांग्रेस कमेटी में मिली सचिव पद पर नियुक्ति, क्षेत्र में खुशी की लहर

मंडी/ धर्मपुर  : मंडी जिला के विधानसभा क्षेत्र धर्मपुर के जितेंद्र ठाकुर को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का सचिव बनाया गया है। कालेज समय से छात्र राजनीति में रहे जितेंद्र ठाकुर को सचिव पद मिलने पर क्षेत्र के कांग्रेसजनों में खुशी का माहौल है। जितेंद्र युवा कांग्रेस सहित संसदीय क्षेत्र के विभिन्न पदों पर चुनावों के दौरान अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन कर चुके हैं। जानकारी देते हुए प्रदेश सचिव जितेंद्र ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में हुए उपचुनावों और पंजाब विधानसभा चुनावों में विधानसभा क्षेत्र जालंधर सेंट्रल में प्रभारी के तौर पर कार्य कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब चुनाव में उनके द्वारा किए गए कार्य को लेकर शीर्ष नेतृत्व द्वारा उनकी कार्यशैली को सराहा गया है। ब्लॉक कांग्रेस धर्मपुर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष के तौर पर भी जितेंद्र ठाकुर ने समाजिक कार्यो में खासा योगदान दिया है। कोरोना महामारी के दौरान जितेंद्र ने जरूरतमंदो को राशन,मास्क और अन्य जरूरी सामान बांटा गया। केरल में बाढ़ आने पर भी जितेंद्र के नेतृत्व में प्रदेश में पहली बार युवा कांग्रेस की ओर से सबसे बड़ी धन राशि इक्ट्ठा कर राहत कोष को दी गई। जितेंद्र ठाकुर ने कहा कि उनके द्वारा हमेशा क्षेत्र के जनहित के मुद्दों को विभागों और सरकार के समक्ष उठाया गया है। उन्होंने सचिव पद मिलने पर केंद्र व प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य विधानसभा क्षेत्र से लेकर प्रदेश भर में कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाना रहेगा। जितेंद्र ठाकुर की सचिव के तौर पर ताजपोशी को लेकर मुकेश पठानिया, प्रधान सुमन प्रकाश चंद ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पाल सिंह, विवेश, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष ध्यान सिंह कटवाल, सुरेंद्र, अनिल वर्मा, सुनील वर्मा,युवा कांग्रेस सचिव विकास राणा, राकेश

प्रवीण युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष सपना देवी, पूर्व बीडीसी सदस्य गंगाराम ,पवन गुलेरिया उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस धर्मपुर, पूर्व युवा कांग्रेस के युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष उषा देवी,महिला कांग्रेस अध्यक्ष अध्यक्ष पूर्व जिला परिषद संतोष कुमार बिट्टा कटवाल अध्यक्ष सुमन ठाकुर, एनएसयूआई धर्मपुर कॉलेज के अध्यक्ष अर्चित ठाकुर, पूर्व एनएसयूआई अध्यक्ष रूपाली ठाकुर, मोनिका ठाकुर,राज कुमार सहित सभी पंचायतों के प्रधान व वार्ड सदस्यों ने  नियुक्ति के लिए शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया है।
Daily Himachal News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close