March 28, 2023 |

Breaking News

मंडीराजनीतिहिमाचल प्रदेश

मंडी : कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक डूब चुका है कांग्रेस का जहाज……

मंडी : कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक कांग्रेस का जहाज पूरी तरह से डूब चुका है। कांग्रेस के जहाज में इतने ज्यादा छेद हो चुके हैं कि इसमें सवार नेता अब कूदकर अपनी जान बचाने में लगे हुए हैं। यह बात हिमाचल प्रदेश भाजपा के सह मीडिया प्रभारी रजत ठाकुर ने अपने एक बयान में कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता पूरी तरह से बौखलाहट में हैं और सिर्फ मीडिया की सुर्खियां बटोरने के लिए इस तरह के अनाप-शनाप बयान दे रहे हैं। रजत ठाकुर ने कहा कि भाजपा इस समय देश ही नहीं बल्कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, जिसके पास 20 करोड़ से ज्यादा सदस्य हैं। सबसे ज्यादा विधायक, सांसद और राज्यसभा सांसद इस समय भाजपा के ही हैं। ऐसे में भाजपा के प्रति कांग्रेसी नेताओं की इस तरह की बयानबाजी हास्यास्पद लगती है। उन्होंने कांग्रेस को नसीहत दी है कि कांग्रेसी नेता अपने डूबते जहाज को बचाने की नाकाम कोशिश करे और भाजपा को कोसना बंद करे।
रजत ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश में अभूतपूर्व विकास हुआ है। हर गांव और प्रदेश के हर कोने तक विकास की बयार बही है। आगामी चुनावों के दौरान लोगों को गुमराह करने के लिए कांग्रेसी इस प्रकार की बयानबाजी कर रहे हैं, जिससे उन्हें कुछ भी हासिल नहीं होने वाला है।

Daily Himachal News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close