June 8, 2023 |

Breaking News

मंडीराजनीतिशिमलाहिमाचल प्रदेश

मंडी : प्रदेश छोड़ो मंडी के भी सीएम नहीं बन पा रहे हैं जयराम : संजीव गुलेरिया……

मंडी (नितेश सैनी)
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर प्रदेश छोड़ो मंडी के भी सीएम नहीं बन पा रहे हैं। यह बात सोमवार को मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता संजीव गुलेरिया ने कही। संजीव गुलेरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर प्रदेश के 2 विधानसभा क्षेत्रों धर्मपुर व सराज में ही विकास करवाने में व्यस्त है। जिससे लग रहा है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अभी तक मंडी के भी सीएम नहीं बन पाए हैं। संदीप गुलेरिया ने कहा कि कांग्रेस विकास कार्यों का विरोध नहीं करती है। लेकिन जिस तरह से सराज और धर्मपुर में विकास कार्य हो रहे हैं, जिला व प्रदेश के अन्य हलकों में भी होने चाहिए। उन्होंने जयराम सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार तानाशाह की सरकार बन चुकी है। सरकार द्वारा खाद्य वस्तुएं पर भी कर लगा दिया गया है। महंगाई-बेरोजगारी व भ्रष्टाचार आज चरम सीमा पर है। प्रदेश जनता महंगाई व बेरोजगारी की मार से त्रस्त है। जिसको कम करने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के पास कोई विजन नहीं है। मनरेगा मजदूरों को बहुत कम दिहाड़ी दी जा रही है। इस मौके पर उन्होंने जयराम सरकार पर नौकरियों में भी बंदरबांट के आरोप लगाए।  
वहीं इस मौके पर संजीव गुलेरिया ने जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर पर भी कई आरोप जड़े। उन्होंने कहा कि धर्मपुर में जो आदर्श विद्यालय बनाया जा रहा है उसमें रेत-बजरी मंत्री के क्रशर से ही जा रहा है। इस विद्यालय के लिए पहले 50 करोड का बजट रखा गया था, जिसे बढ़ाकर 70 करोड कर दिया गया। 

Daily Himachal News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close