March 24, 2023 |

Breaking News

क्राइमचंबाराजनीतिहिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर नें चंबा बस हादसे पर जताया दुःख, हादसे में 1 व्यक्ति की मौत, 7 घायल

चंबा : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने रविवार शाम चंबा-किलाड़ सड़क मार्ग पर साच पास के समीप हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस पर अचानक चट्टानें गिरने से हुए बस हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। बस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत जबकि 7 व्यक्ति घायल हुए है।

 
हादसे में घायल हुए व्यक्तियों को उपचार के लिए पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय चंबा में भर्ती करवाया गया है जहां उनका उपचार जारी है।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। उन्होंने हादसे में हुए घायलो के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है।

Daily Himachal News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close