March 24, 2023 |

Breaking News

धर्ममंडीहिमाचल प्रदेश

मूल माहूनाग जी बखारी कोठी करसोग के जन्मदिन पर लगाया जाएगा 56 भोग का भोग…..

मंडी/करसोग : सुकेत रियासत के अराध्य देव श्री मूल माहूनाग जी बखारी कोठी करसोग का जन्मदिन इस वर्ष 17-18 जूलाई को आयोजित होने जा रहा है। देवता के जन्मदिन प्रकटोउत्सव के दिन मूल माहूनाग जी का आशीर्वाद लेने केले श्रद्धालु दूर दूर से पहुंचते हैं। वहीं देवता के जन्मदिन पर इस वर्ष देवता के भक्तों द्वारा देवता को 56 भोग का भोग लगाया जा रहा है। जानकारी देते हुए डॉ अभिषेक सोनी प्रधान सुकेत सर्व देवता कमेटी सुंदरनगर ने बताया कि यह भोग सुकेत देवता मेला कमेटी द्वारा देवता को लगाया जा रहा है। सनातन धर्म में 56 भोग का विशेष महत्व है तथा भारत के अनेको मुख्य देव स्थलों में देवी देवताओं को 56 भोग लगाया जाता है। देवभूमि में लोग देवी देवताओं को बहुत प्यार करते हैं तथा तन मन-धन से देवताओं को खुद से समर्पित करते हैं। यह पहली बार है जब यहां देवभूमि में 56 भोग का भोग देवता को अर्पित किया जा रहा है। देवता के लिए यह भोग देव विद्वान से बनाया जाएगा तथा 17 जुलाई की रात्रि देवता मूल माहूनाग जी बखारी कोठी करसोग को अर्पित किया जाएगा।

Daily Himachal News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close