मंडीराजनीतिहिमाचल प्रदेश
रोहाडा व सुंदरनगर बस अड्डा में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दी हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के विभिन्न कोर्सेज की जानकारी….

सुंदरनगर : संवाद युवा मंडल के कलाकारों ने रोहाडा व सुंदरनगर बस अड्डा में हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के सौजन्य से नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से युवाओं को हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न शॉर्ट टर्म कोर्सेज के बारे में जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में गौरव शर्मा, चेतन कपूर, मनीष कपूर, विशाल दिक्षित, विशाल रॉय, नारायण सिंह, संजय कुमार, सिमरन जमवाल, हरदेव सिंह और संस्कृति जंवाल ने अपने बेहतरीन अभिनय के माध्यम से जनता को हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कोर्सेज के बारे में जानकारी प्रदान की।