March 23, 2023 |

Breaking News

दिल्लीमंडीराजनीतिशिमलाहिमाचल प्रदेश

हिमाचल के चुनाव परिणामों से निकली चिंगारी अन्य राज्यों में कांग्रेस पार्टी का करेगी सर्वनाश : गजेंद्र सिंह शेखावत

मंडी : देवभूमि हिमाचल प्रदेश से निकला संदेश पूरे देश के भाजपा कार्यकर्ताओं में मार्गदर्शन और उत्साह का संचार करता है। चुनावों में हिमाचल प्रदेश के परिणाम देश में होने वाले चुनावों को एक नया रास्ता दिखाते हैं और अबकी बार प्रदेश इतिहास बनाने के लिए खड़ा हुआ है। ये बात मंगलवार को केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सीएम जयराम ठाकुर के गृह जिला मंडी के सुंदरनगर स्थित जवाहर पार्क में आयोजित मंडी संसदीय क्षेत्र के त्रिदेव सम्मेलन में कही। गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि हिमाचल प्रदेश से आगामी विधानसभा चुनावों के परिणामों में भाजपा के पक्ष में नतीजे से निकलने वाली चिंगारी अन्य राज्यों में होने वाले चुनावों में कांग्रेस पार्टी का सर्वनाश कर देगी। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सूबे में फुल एक्शन मोड में आ गई है। मिशन रिपीट को लेकर भाजपा के त्रिदेवों को पार्टी मजबूती की बूस्टर डोज देने के लिए मंगलवार को सीएम जयराम ठाकुर के गृह जिला मंडी के सुंदरनगर स्थित जवाहर पार्क में प्रदेश के दूसरे त्रिदेव सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मंडी संसदीय क्षेत्र की 16 विधानसभा क्षेत्र के त्रिदेव बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक, बूथ लेवल एजेंट, जोन,शहरी व ग्रामीण केंद्र के अध्यक्षों के साथ-साथ मंडी संसदीय क्षेत्र से संबंधित मंत्री व विधायक तथा प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे। त्रिदेव सम्मेलन में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। वहीं कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर,प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। मंडी संसदीय क्षेत्र मे आयोजित त्रिदेव सम्मेलन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला और सम्मेलन में 6 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं ने मार्गदर्शन प्राप्त किया।

त्रिदेव सम्मेलन में जल शक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर, तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा, शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, संगठन महामंत्री पवन राणा, विधायक सुंदरनगर राकेश जंवाल, द्रंग विधायक जवाहर ठाकुर, सरकाघाट के विधायक कर्नल इंद्र सिंह, बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी, जोगिंद्रनगर के विधायक प्रकाश राणा,नाचन विधायक विनोद कुमार, बंजार विधायक अरूण शौरी और मिल्कफैड के अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा सहित अन्य गणमान्य सहित उपस्थित रहे।

Daily Himachal News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close