
शिमला, 10 फरवरी (DHN24×7) : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के 17 वर्षीय शुवंश ठाकुर ने मध्य प्रदेश में चल रही खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 की वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीतकर प्रदेश की झोली में मेडल डाला है। वही शुवंश ठाकुर के मेडल जीतने पर उनके गृह क्षेत्र में खुशी का माहौल है। और हर ओर से उनके परिवार को भी बधाई और शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

इसी को लेकर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक फोटो सांझा करते हुए शुवंश ठाकुर को रजत पदक जीतने पर शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।