देव भूमि हिमाचल फिर शर्मसार : 5 वर्ष 11 महीने की बच्ची के साथ दुष्कर्म……

1 min read

ऊना (DHN24×7)

देव भूमि हिमाचल प्रदेश प्रदेश में महिलाओं के साथ दुष्कर्म और अत्याचार के मामले लगातार सामने आ रहे हैं ताजा मामले में ऊना जिला के अंब उपमंडल के तहत एक गांव में 5 वर्ष 11 महीने की बच्ची के साथ गांव के ही एक युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. वही बच्ची की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। और बच्ची का इलाज स्थानीय मेडिकल अस्पताल में करवाया जा रहा है। घटनाक्रम शुक्रवार का बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह पीड़िता की माता और पिता जिला मुख्यालय के महिला थाना पहुंची. महिला नें शिकायत मे बताया की उनके गांव के एक 20 वर्ष के युवक ने उनकी 5 साल 11 महीने की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. वही महिला की शिकायत पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

उधर, डीएसपी हेड क्वार्टर डॉ. कुलविंदर सिंह ने बताया महिला की शिकायत पर पुलिस नें धारा 376 व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. और आगामी कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि दोषी कों किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!