हिमाचल : बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन, मोदी सरकार की अंग्रेजी शासनकाल से की तुलना…..

1 min read

हिमाचल, 30 जुलाई :

महंगाई के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलकर प्रदेश व्यापी प्रदर्शन किया। शिमला, हमीरपुर व कांगड़ा में आम आदमी पार्टी के नेताओं ने विरोध प्रदर्शन, रैली निकालकर सरकार के खिलाफ गुस्सा निकाला। आप प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर की अध्यक्षता में शिमला में आप कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। सरकार ने खाने पीने की चीजों आटा, दाल चावल, दूध और दही जैसे चीजों पर जीएसटी लगाकर गरीबों से रोटी का हक छीनने का प्रयास किया है। जिसे आम आदमी पार्टी किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी और सरकार के खिलाफ सड़कों पर विरोध प्रदर्शन करेगी। शिमला में आप कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर सिर पर उठाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। *महंगाई कम करो या सत्ता छोड़ो डूब मरो, के नारे लगाए।* महंगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में शिमला में आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर के नेतृत्व में आप कार्यकर्ताओं ने डीसी ऑफिस में धरना प्रदर्शन किया। उपाध्यक्ष एसएस जोगटा, लोकसभा इंचार्ज राकेश आजटा, जिला इंचार्ज जेडी चौहान सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कांगड़ा में हुए विरोध प्रदर्शन में उपाध्यक्ष रमा गुलेरिया, कांगड़ा जिला इंचार्ज संजय भारद्वाज और प्रवक्ता मनीषा शामिल हुईं तो हमीरपुर में गांधी चौक में जिला जाइंट सेकेट्री महिला विंग रजनी बाला, महिला विंग अध्यक्ष विमला सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। 

महंगाई के खिलाफ जनता में भारी आक्रोश

महंगाई के खिलाफ शिमला के डीसी ऑफिस पर विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसमें आप के कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर सिर पर रखकर विरोध जताया और मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विरोध प्रदर्शन करते हुए आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने कहा कि भाजपा की तानाशाह सरकार जनता को टैक्स के बोझ से मार रही है। अंग्रेजों के शासन में भी आटा, दाल चावल, दूध व दही जैसे खाने की चीजों पर टैक्स नहीं लगा लेकिन मोदी सरकार ने लगा दिया है। सुरजीत ठाकुर ने कहा कि यह सत्ता परमानेंट नहीं है। सरकार होश में आए और महंगाई को कम करे नहीं तो जनता सबक सिखाकर होश में लाएगी। सरकार ने 25 किलो से कम की पैकिंग में जीएसटी लगाया है। जिससे साबित होता है कि सरकार गरीबों की थाली से रोटी छीनना चाह रही है। गरीब लोग से 25 किलो से कम का समान खरीदते हैं। वहीं गरीब और किसान विरोधी भाजपा सरकार ने बागवानों के बारदाने, खाद व दवाईयों पर जीएसटी लगाकर महंगाई की मार की है। बच्चों की पढ़ाई की सामग्री पर ही सरकार ने जीएसटी लगाकर बच्चों की पढ़ाई को भी महंगा कर दिया है। प्रदेश में महंगाई के साथ बेरोजगारी चरम पर है। लोगों को कम आमदनी और बढ़ती महंगाई में आज के समय में जीना मुश्किल हो गया है।

थाली बजवाकर थाली से रोटी छीन रही मोदी सरकार : रमा गुलेरिया

महंगाई के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने कांगड़ा में विरोध प्रदर्शन करते हुए कचहरी चौक से मंदिर रोड बाजार व कालेज रोड में विरोध मार्च निकालकर सरकार के खिलाफ गुस्सा निकाला। आप कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की, *जिसमें पहले लड़े थे गोरों से, अब लड़ेंगे चारों से, मोदी और जयराम का काल, महंगाई से बुरा हाल के नारे लगाए गए।* आम आदमी पार्टी की उपाध्यक्ष रमा गुलेरिया ने कहा कि भाजपा सरकार ने दूध दही जैसे खाने पीने की वस्तुओं पर जीएसटी लगाकर गरीबों को खाना खाने लायक नहीं छोड़ा है। सरकार लगातार पेट्रोल, डीजल के दामों पर जीएसटी लगाकर महंगाई बढ़ाई है और अब खाने की चीजों पर जीएसटी लगाकर जनता को मुश्किल में डाल दिया है। रमा गुलेरिया ने कहा कि कोरोना के समय मोदी ने जनता से थाली बजबाई और अब जनता की थाली से खाना छीन रही है। भाजपा राज में महंगाई चरम पर है और गैस सिलेंडर के दाम 1100 रुपए से अधिक हो गया है। जनविरोधी भाजपा सरकार के समय जनता की जीना मुश्किल हो गया है। वहीं दिल्ली में केजरीवाल सरकार जनता को राहत दे रही है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार किसी से टैक्स लिए बिना शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली पानी की सुविधा फ्री दे रही है। इसके साथ ही महिलाओं का बस किराय फ्री है। इन सुविधाओं से जनता को हजारों रुपए की बचत होती है जिससे जनता महंगाई से राहत महसूस करती है। आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता मनीषा ने महंगाई के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि भाजपा राज में बढ़ती महंगाई से जनता में भारी आक्रोश है। भाजपा राज में युवा बेरोजगारी के कारण परेशान है ऊपर से महंगाई की मार से जीना मुश्किल हो गया है। मनीषा ने कहा कि भाजपा सरकार जनता पर टैक्स लगाने की बजाय भ्रष्टाचार और फिजूल खर्ची कम करे जिससे जनता को महंगाई से राहत मिल सके। 

महंगाई से चूल्हा चलाना मुश्किल : विमला राठौर

महंगाई के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने हमीरपुर के गांधी चौक में जिला जाइंट सेकेट्री महिला विंग रजनी बाला, महिला विंग अध्यक्ष विमला राठौर के नेतृत्व में आप कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। आप कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। विमला राठौर ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महंगाई के कारण महिलाओं के लिए चूल्हा चलाना मुश्किल हो गया है। आटे, चावल के साथ दूध दही पर ही जीएसटी लगा दिया अब बच्चों को दूध कैसे पिलाएंगे, यह भी मुश्किल हो गया है। भाजपा राज में घर के बच्चे बेरोजगारी से परेशान होकर बैठे हैं वहीं सरकार ने महंगाई बढ़ाकर घर चलाना मुश्किल कर दिया है। महंगाई बढ़ाकर सरकार ने गरीबों के पेट में छुरा घोंपने का काम किया है। विरोध प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को घेरते हुए कहा कि वह बताएं कि कब उन्होंने किराना सामान खरीदा है जिससे वह महंगाई कम होने के बयान दे रहे हैं। इस तरह आम आदमी पार्टी ने मंहगाई के खिलाफ प्रदेश व्यापी प्रदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!