मंडी : सराज में जनता के पैसों की मची है लूट : ‘आप’ प्रदेश प्रवक्ता संतराम

1 min read

मंडी/ बालीचौकी : मंडी जिला के सराज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार को आम आदमी पार्टी ब्लॉक सराज स्तर की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एंव सयुंक्त सचिव संतराम ने की । बैठक में ब्लॉक के संगठन मंत्रियों सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए संतराम ने कहा कि सराज विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी को कैसे मजबूत करना है। उसके लिए पार्टी पदाधिकारियों ने विस् क्षेत्र के सभी बूथों पर तीन तीन कार्यकर्ताओं की कमेटी बना दी है। जल्द ही पार्टी पंचायत व बूथ स्तर पर कार्यकारिणी का गठन करने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार और भाजपा के पदाधिकारियों के द्वारा जो नीति अख्तियार कर रखी है। उससे सराज में आम जनता के पैसे की खूब लूट मची हुई है। सराज में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर हो रहा है। गरीबों और छोटे तबके के लोगों की अनदेखी की जा रही है। भाजपा के चंद लोगों ने ठेकेदारी प्रथा को गाढ़ी कमाई का अड्डा बना रखा। जिन्हें प्रशासन और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का पूरा संरक्षण है। उन्होंने कहा कि वे पार्टी के लोगों के साथ मिलकर सराज विधानसभा क्षेत्र के हर गांव के लिए पद यात्रा शुरू करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि समूचे प्रदेश में व्यवस्था बदलने का मौका आ गया है। जिसकी शुरुआत सराज विधानसभा क्षेत्र से करने की रणनीति तैयार कर ली गई है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस प्रकार उनके नेता रिवाज बदलने की बात कर रहे हैं। उसकी शुरुआत उन्होंने सत्ता को संभालने के उपरांत ही कर दी है। जबकि सराज की आम जनता के साथ पूरी तरह से भेदभाव रखा जा रहा।

सीएम सराज में निष्पक्ष स्वतंत्र एंजेसी के माध्यम से करवाएं सर्वेक्षण- संतराम

संतराम ने आरोप लगाया है कि अगर केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की जयराम आम लोगों के हितैषी होने का जो बखान कर रही है। दम है तो मुख्यमंत्री अपने गृह विधानसभा क्षेत्र के ही लोगों की आर्थिक और सामाजिक दशा को जानने के लिए एक निष्पक्ष स्वतंत्र एंजेसी के माध्यम से सर्वेक्षण करवा कर देख लें। सराज के लोगों के जीवन में कितना बदलाव आया है। इस अवसर पर संगठन मंत्री मोहर सिंह, दिनेश राणा, गोबिंद सिंह गिन्नी, ढमेश्वर सिंह, पूर्व पंचायत समिति सदस्य जवाहर वर्मा, कपूर शर्मा, गीतानंद ठाकुर सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!