March 28, 2023 |

Breaking News

मंडीहिमाचल प्रदेश

रविवार को सुंदरनगर से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अभिषेक ठाकुर करने जा रहे चुनावी शंखनाद…!!!

सुंदरनगर, 24 सितंबर: पूर्व मंत्री रूप सिंह ठाकुर के पुत्र एवं पूर्व सुंदरनगर भाजपा मंडल महामंत्री अभिषेक ठाकुर रविवार को कंट्रोल गेट के समीप आयोजन स्थल में चुनावी शंखनाद करने जा रहे। अभिषेक ठाकुर कार्यकर्ताओं के साथ आजाद प्रत्याशी के रूप मे चुनाव का आगाज करने जा रहे हैं। इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री व भाजपा नेता रूप सिंह ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। अभिषेक ठाकुर ने बताया कि उन्होंने वकालत छोड़ समाजसेवा को चुना है और विधानसभा क्षेत्र सुंदरनगर के एक-एक बूथ व वार्ड क्षेत्र में तीस वर्ष सेवा की है। उनसे बच्चा-बच्चा भली भांति परिचित है। उन्होंने व उनके परिवार ने सुंदरनगर विधानसभा की जनता का साथ सुख-दुख में कभी नही छोड़ा है। उन्होंने कहा कि पूर्व में भाजपा के सर्वे में उम्मीदवार के तौर पर उनका नाम पहले स्थान पर है। लेकिन उनके साथ लंबे समय से भेदभाव हो रहा है। पार्टी उन्हे टिकट दे या ना दे वह हर हालत मे चुनाव लड़ेंगे। उनके पिता ने भी ला ग्रेजुएट होने के बावजूद जनसेवा को चुना। उनके पिता रूप सिंह ठाकुर भी पहले बीजीपी के विधायक रहे। उन्होंने छह चुनाव जीते और मंत्री भी रहे। अभिषेक ठाकुर ने कहा कि उनके पिता रूप सिंह ठाकुर ने ईमानदारी से काम करते हुए सुंदरनगर मे भाजपा को सींचा और जनाधार स्थापित किया है।

Daily Himachal News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close