सोमवार कों हिमाचल की जनता को संबोधित करेंगे अरविंद केजरीवाल, 8380 पंचायत प्रमुखों को दिलवाएंगे शपथ

1 min read

सोलन (योगेश शर्मा)

सोमवार कों ठोडो ग्राउंड सोलन में आम आदमी पार्टी की रैली आयोजित होने वाली है जिसमें आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल हिमाचल के पंचायत प्रमुखों को संबोधित करने वाले हैं। इस दौरान उनके साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान भी मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रविवार कों कार्यक्रम स्थल पहुंचे आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर ने बताया कि लगातार आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश में अपने परिवार को बढ़ा रही हैं इसी के चलते पंचायत स्तर पर लोगों को जोड़ा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर जोड़े गए लोगों को ही संबोधित करने के लिए कल दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल आने वाले हैं लोगों में उनके आने को लेकर काफी उत्साह है,उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता बदलाव चाहती है और ऐसे में यह बदलाव अब आप पार्टी लाने वाली है। सुरजीत सिंह ठाकुर ने बताया कि कल हिमाचल प्रदेश की 3615 पंचायतों के 8380 पंचायत प्रमुखों को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल शपथ दिलाएंगे।

उन्होंने कहा कि हिमाचल के लोग अब ईमानदार पार्टी चाहते हैं दिल्ली और पंजाब के बाद जिस तरह से हिमाचल में आम आदमी पार्टी लोगों के बीच जाकर उनकी बातों को सुन रही है तो लोग भी अब आम आदमी पार्टी पर विश्वास जता रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस आज तक सिर्फ प्रदेश की जनता से झूठे वादे करती आई है लेकिन आम आदमी पार्टी दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर हिमाचल में भी दिल्ली का विकास मॉडल अपनाएगी और लोगों को बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करवाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!