March 23, 2023 |

Breaking News

मंडीराजनीतिशिमलाहिमाचल प्रदेश

Assembly Election-2022 : हिमाचल कांग्रेस को झटका, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन ने थामा भाजपा का दामन…..


दिल्ली/शिमला, 28 सितंबर (DHN24×7 ब्यूरो) : हिमाचल प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनाव 2022 से पहले कांग्रेस को एक और झटका लगा है. हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन ने बुधवार को दिल्ली में भाजपा का दामन थाम लिया है। उन्होंने दिल्ली में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने उनका हार पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। हर्ष महाजन के भाजपा का दामन थामते ही प्रदेश कांग्रेस में खलबली मच गई है। और प्रदेश कांग्रेस डैमेज कंट्रोल में जुट गई है। हर्ष महाजन स्वर्गीय पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के भरोसेमंद लोगों में शामिल थे। हर्ष महाजन वीरभद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे हैं। बता दे की हर्ष महाजन सन 1993 से 2007 तक तीन बार चंबा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक रहे हैं। वर्ष 2007 के बाद से महाजन ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के चुनावों का जिम्मा संभाला। 1993 में पहली बार विधायक बने महाजन सरकार में मुख्य संसदीय सचिव रहे। पहली मर्तबा हर्ष महाजन 2003 में महाजन कैबिनेट मंत्री बने। वर्ष 1986 से 1996 तक महाजन प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। 2012 में राज्य सहकारी बैंक का चेयरमैन नियुक्त किया गया। कांग्रेस के प्रति उनकी निष्ठा को देखते हुए हाईकमान ने उन्हें प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया था।

Daily Himachal News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close