June 10, 2023 |

Breaking News

Previous
Next
क्राइमदुर्घटनाबिलासपुरहिमाचल प्रदेश

हिमाचल : सरिया फैक्टरी में रात के अंधेरे में ब्लास्ट, चपेट में आने से झूलसे 8 मजदूर….

बिलासपुर, 28 अगस्त (शुभम) : हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला में एक सरिया फैक्टरी में शनिवार देर रात जोरदार ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट में आठ मजदूर झुलस गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएम जयराम ठाकुर ने हादसे पर चिंता व्यक्त की है। जानकारी के अनुसार जिला के ग्वालथाई स्थित सरिया फैक्टरी में रात करीब 2.50 बजे अचानक भट्ठी में जोरदार धमाका हुआ। भट्ठी में ज्यादा स्टीम बनने के कारण यह ब्लास्ट हुआ। इसकी चपेट में आने से आठ मजदूर झुलस गए। छह घायलों को पीजीआई रेफर किया गया है और दो को ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आरोप है कि हादसा फैक्टरी प्रबंधन की लापरवाही के कारण हुआ है। फैक्टरी ने इन्हें सेफ्टी किट नहीं दी थी। पुलिस ने झुलसे मजदूर दीप कुमार पुत्र वीर सिंह निवासी गांव बीपर जिला सोलन ने शिकायत दर्ज करवाई है। थाना कोटकहलूर में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। स्टील कंपनी में गैस रिसाव हादसे का कारण बताया जा रहा है। एसएचओ गौरव भारद्वाज ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले में जांच कर रही है।

यह मजदूर झुलसे :

हादसे में बलवीर श्री नयना देवी जी, नीरज त्यागी बुलंदशहर यूपी, उत्तम साहनी महुआ उत्तर प्रदेश, दौलत राम नूरपुर कांगड़ा, सुनील दत्त नूरपुर कांगड़ा, सतीश श्री नयना देवी जी, दीप कुमार नालागढ़ और तुषार आगरा उत्तर प्रदेश झुलस गए हैं।

Daily Himachal News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close