March 28, 2023 |

Breaking News

मंडीराजनीतिहिमाचल प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का सिर्फ दिखाया सपना, नहीं हुआ पूरा : कौल सिंह ठाकुर

मंडी, 16 सितंबर : हिमाचल प्रदेश में कर्मचारियों को पुरानी पेंशन से वंचित करने में उस समय की भाजपा सरकार ही जिम्मेदार है और अब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही सबसे पहले पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल किया जाएगा और प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को राहत दी जाएगी। यह बात शुक्रवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व में मंत्री रहे कौल सिंह ठाकुर ने मंडी में पुरानी पेंशन की मांग को लेकर क्रमिक अनशन पर बैठे कर्मचारियों से मुलाकात के बाद कही। उन्होंने कहा कि भाजपा जिस समस्या का समाधान अपने पांच वर्षों में नहीं कर पाई कांग्रेस की प्रदेश में सरकार बनते ही सबसे पहले उस समस्या का समाधान किया जाएगा। कौल सिहं ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के सरकारें लोगों को सत्ता में आने से पहले कई प्रकार के वादे देती है लेकिन बाद में आपने ही घोषणा पत्र में लिखे वादों को पूरा करने में नाकाम साबित होती है। उन्होंने मौजूदा प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि भाजपा ने सत्ता मे आने के बाद यहां के लोगों को अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का सपना दिखाया जो आज सरकार के पांच वर्ष बीत जाने के बाद भी सपना ही रहा है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार फेल रही है और वर्तमान में सरकारी पैसों का दुरूपयोग कर कार्यक्रमों में भीड़ जुटाने का कार्य किया जा रहा है।

Daily Himachal News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close