हमीरपुरहिमाचल प्रदेश
हमीरपुर : भगवान राम की 50 फीट ऊंची भव्य मूर्ति गिरने से मची अफरातफरी…!!!

हमीरपुर/सुजानपुर, 21 फरवरी (जसवीर कुमार) : हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला के सुजानपुर में मर्यादा पुरुषोत्तम राम धाम में लगी राम भगवान की भव्य प्रतिमा मूर्ति गिर गई है। देर शाम को यह हादसा हुआ गनीमत यह रही कि जिस समय यह हादसा हुआ उस समय इस धाम में कोई नहीं था नहीं तो कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती थी। बहरहाल सूचना मिलते ही खंड विकास अधिकारी, पंचायत प्रधान, उप प्रधान मौके पर पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है की मूर्ति गिरने का कारण तेज हवाएं खराब मौसम का होना रहा है। मूर्ति करीब 50 फीट ऊंची थी।