March 28, 2023 |

Breaking News

बिलासपुरराजनीतिसोलनहिमाचल प्रदेश

HIMACHAL : अमित पठानिया को मिली बड़ी जिम्मेवारी बने युवा कांग्रेस के राष्टीय सचिव..

सोलन (योगेश शर्मा) अखिल भारतीय युवा कांग्रेस ने राष्ट्रीय कार्यकारणी का विस्तार किया है। इसमे 60 से ज्यादा युवा नेताओं को राष्ट्रीय कार्यकारणी में जगह दी गई है। हिमाचल युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष अमित पठानिया को भी राष्ट्रीय कार्यकारणी में स्थान मिला है। उन्हे युकां की राष्ट्रीय कार्यकारणी में सचिव बनाया गया है। इसके साथ ही हिमाचल के बिलासपुर से संबंध रखने वाली अरुणा महाजन को भी सचिव बनाया गया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री के.सी वेणुगोपाल ने कार्यकारणी विस्तार की सूची जारी की है। अमित पठानियां युवा कांग्रेस के तेज तर्रार नेताओं में शुमार है और बीते 18 वर्षों के दौरान एन.एस.यू.आई और युवा कांग्रेस के विभिन्न पदों पर सेवाएं दे चुके है। पठानिया वर्ष 2004 में एन.एस.यू.आई देहरी के  कैंपस प्रभारी रहे।  इसके वर्ष 2006 महासचिव जिला कांगड़ा तथा वर्ष 2007 में एन.एस.यू.आई. कांगड़ा के जिलाध्यक्ष रहे।  वर्ष 2009 में राजस्थान, पंजाब,पश्चिम बंगाल, दिल्ली व  मध्यप्रदेश में हुए संगठनामक चुनाव के पी.आर.ओ., वर्ष 2011 में एन.एस.यू.आई. के राष्ट्रीय प्रतिनिधि और राष्ट्रीय सचिव एन.एस.यू.आई के साथ ही उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर,राजस्थान, छतीसगढ़ के प्रभारी, वर्ष 2017 में हिमाचल युवा कांग्रेस के महासचिव रह चुके है तथा वर्ष 2020 में प्रदेश उपाध्यक्ष हिमाचल युवा कांग्रेस चुने गए थे।

बेहतर कार्यशैली का मिला इनाम :
अखिल भारतीय युवा कांग्रेस ने अमित पठानिया की कार्यशैली को देखते हुए उन्हे राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उन्हें सचिव नियुक्त किया गया है। पठानिया ने राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किए जाने पर सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान ने उन्हे जो जिम्मेदारी सोंपी है, उसे वे बूखबी निभाने का प्रयास करेंगे।  पठानिया का  राष्ठीय कार्यकारणी में शामिल किए जाने से उनके सर्मथकों में खुशी की लहर है।

Daily Himachal News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close