June 10, 2023 |

Breaking News

Previous
Next
मंडीराजनीतिहिमाचल प्रदेश

HIMACHAL : पुलिस भर्ती पेपर लीक की जांच 90 दिन के भीतर जनता व विधानसभा के पटल पर रखे सरकार : सुख्खू

मंडी : पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले को लेकर युवा कांग्रेस ने प्रदेशभर में क्रमिक अनशन शुरू किया है। आज क्रमिक अनशन का चौथा दिन है। इस मौके पर शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस प्रचार विभाग के चेयरमैन सुखविंदर सिंह सुख्खू ने मंडी के सेरी चाननी में बैठे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की और पेपर लीक मामले की निंदा की। सुख्खू ने कहा कि नकल माफिया प्रदेश मे सरकारी नौकरी देने के लिए सक्रिय हुआ है। इसको लेकर युवा कांग्रेस के अनशन में कांग्रेस पार्टी युवा वर्ग के साथ है। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार प्रदेश व्यवस्था परिवर्तन के लिए आएगी और उनकी तरह सता नहीं चाहिए जो प्रदेश के युवाओं के साथ खिलवाड़ करें। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने लोगों को रोजगार दिलाने के लिए इस पेपर को लीक किया है। कांग्रेस कार्यकाल के समय मे ऐसी वारदातें सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को प्रदेश युवा जनता खुद जबाब देगी और सता के बाहर का रास्ता दिखाएगी।

सुखविंदर सिंह सुख्खू ने कहा कि अब पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच कर रही हैं। इसके तहत प्रदेश सरकार 90 दिन के भीतर सूबे की जनता व विधानसभा के पटल पर रखा जाए। इसमें कौन-कौन लोग शामिल है ये भी लोगों के सामने आना चाहिए। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते कहा कि अगर 90 दिन मे सरकार पेपर लीक की जांच के परिणाम को जनता व विधानसभा में नही लेकर आती है तो कांग्रेस पार्टी बडा आंदोलन करेगी।
Daily Himachal News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close