June 8, 2023 |

Breaking News

कुल्लूक्राइममंडीहिमाचल प्रदेश

HIMACHAL : बादल फटने के बाद सुंदरनगर का 22 वर्षीय रोहित लापता, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल….

कुल्लू/सुंदरनगर : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला की मणिकर्ण घाटी के चोज गांव में बुधवार सुबह बादल फटने के बाद से लापता जिला मंडी के सुंदरनगर निवासी रोहित के परिजन सदमे में हैं। गौरतलब है कि बादल फटने की घटना के बाद से चार व्यक्ति लापता बताए जा रहे हैं जिनमें सुंदरनगर के कलौहड़ गांव का 22 वर्षीय रोहित भी शामिल है। परिजन रोहित की सलामती की दुआएं लगातार कर रहे हैं। रोहित अपने घर का इकलौता चिराग है। उसके घर में माता और एक बड़ी बहन है। उसके पिता तारा चंद का वर्ष 2005 में सड़क हादसे में निधन हो गया था। माता मीरा देवी मिड डे मील वर्कर है। माता ने विकट परिस्थितियों में किसी तरह बच्चों का पालन पोषण किया। रोहित गत दो वर्षों से मणिकर्ण घाटी में पर्यटकों व अन्य लोगों के लिए कैंपिंग का कार्य करता है। रोहित के लापता होने से परिजनों सहित सभी लोग उसकी सलामती की दुआएं कर रहे हैं। और परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।

उधर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कुल्लू प्रशासन को सख्त निर्देश दिए हैं कि क्षेत्र में जो भी अवैध रूप से कैंपिंग साइट चल रही हैं उन्हें बंद किया जाए ताकि किसी की जान पर आफत ना बने। और उन्होंने पर्यटकों से अपील की है कि बारिश के मौसम में पहाड़ी क्षेत्रों में ना जाएं।

Daily Himachal News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close