March 23, 2023 |

Breaking News

मंडीराजनीतिशिमलाहिमाचल प्रदेश

HIMACHAL : मात्र कर्जे की सरकार बन कर रह गई सीएम जयराम ठाकुर की सरकार : आप प्रवक्ता पंकज पंडित

मंडी : हिमाचल प्रदेश सरकार का लगातार कर्ज बढ़ता जा रहा है। इसके विपरीत दिल्ली सरकार द्वारा पेश किया सरप्लस बजट पर कैग ने अपनी मोहर लगाई है। दिल्ली में मुफ्त सुविधाएं देने के बावजूद सरकार कर्ज मुक्त है। यह बात आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता पंकज पंडित ने शनिवार को मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि कैग रिपोर्ट के अनुसार केजरीवाल सरकार लगातार मुनाफे में है और रेवेन्यू सरप्लस मेंटेन रखा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा बजट में विशेष तौर पर फ्री- बिजली, फ्री-हेल्थ, फ्री-पानी और महिलाओं के लिए फ्री-ट्रैवल पर खर्च को भी बेहतर नियोजन किया है। वहीं जनता को फ्री-सुविधा देने के बावजूद दिल्ली देश का एकमात्र राज्य है जिसका बजट फायदे में है। उन्होंने कहा कि जहां बाकी राज्य में ना बिजली फ्री मिल रही ना पानी फ्री मिल रहा है फिर भी लगातार कर्ज बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश पर 10 साल में दोगुने से अधिक कर्ज हो गया है और जयराम सरकार को कमाई के साधन खोजने की जरूरत है। राज्य गहरे आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार पूरी तरह केंद्र पर आश्रित है और कमाई के साधन लगातार कम हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार के 4 वर्ष के कार्यकाल तक कर्ज का बोझ 65 हजार करोड रुपए हो गया है। 

Daily Himachal News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close