April 1, 2023 |

Breaking News

राजनीतिसोलनहिमाचल प्रदेश

HIMACHAL : राज्यपाल ने ZSI सोलन में राष्ट्रीय हिमालयन जीव भंडार एवं संग्रहालय का किया लोकार्पण

सोलन (योगेश शर्मा ) शनिवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर सोलन पहुंचे जहां उन्होंने भारतीय प्राणी सर्वेक्षण (जूलोजिकल सर्वे ऑफ इण्डिया) सपरून में राष्ट्रीय हिमालयन जीव भंडार एवं संग्रहालय का लोकापर्ण किया। इस दौरान राज्यपाल ने विशेषज्ञों से जानकारी भी प्राप्त की कि कौन से जीव यहां पर रखे गए है और किया तरह से लोग इसके बारे में जानकारी हासिल करेंगे।

राज्यपाल राजेंद्रविश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि इस तरह का संग्रहालय खुलना एक बहुत सुंदर कल्पना है,उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से अनेकों वर्षों की धरोहर और परंपरा को संजोए रखा गया है। उन्होंने कहा कि भारतीय प्राणी सर्वेक्षण के अधिकारियों द्वारा ये प्रयास किया जा रहा है कि ये प्राचीन परंपरा और धरोहर लोगो के सामने आ सके। उन्होंने कहा कि इस हिमालयन जीव भंडार और संग्रहालय के माध्यम से लोगो को जानकारी हासिल होंगी और जनजागरण आएगा।

उन्होंने कहा कि यहां से जानकारी हासिल करने के बाद लोग अपने आस पास जंगलों में जैविक विविधता को संजोए रखने में विश्वास जताकर आगे आएंगे। उन्होंने कहा कि जिस तरह से भारतीय प्राणी सर्वेक्षण इन प्राचीन धरोहरों को संजोए रखने के लिए कार्य कर रहा है ,ऐसे में हर नागरिक का फर्ज बनता है कि वे इस पर विचार कर इसे संजोए रखने के लिए प्रयास करें।

Daily Himachal News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close