March 24, 2023 |

Breaking News

खेलमंडीहिमाचल प्रदेश

HIMACHAL : राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के लिए सुंदरनगर के चिराग शर्मा का चयन

सुंदरनगर : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर के चिराग शर्मा का चयन राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के कैंप के लिए हुआ है। दो जून तक चिराग कर्नाटक में क्रिकेट की बारीकियां सीखेंगे। इस कैंप में अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। चिराग का जन्म सुंदरनगर के पुराना बाजार में एक जनवरी 2004 को मनोज शर्मा और किरण शर्मा के घर मे हुआ। 10 वर्ष की आयु में सुंदरनगर क्रिकेट अकादमी में कोच रविकांत जम्वाल की देखरेख में अभ्यास शुरू किया। 2017-18 में चिराग शर्मा का चयन हिमाचल अंडर-14 टीम में हुआ। इसके बाद वर्ष 2018-19 और 2019-20 में चिराग का चयन हिमाचल प्रदेश की अंडर-16 क्रिकेट टीम में भी हुआ। इस प्रदर्शन के आधार पर चिराग का चयन नॉर्थ जॉन कैंप के लिए भी हुआ। कोविड-19 के करण यह कैंप ऑनलाइन ही लगा। वर्ष 2019-20 में चिराग शर्मा ने अंडर-19 अंतर जिला प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन किया। इसके बाद चिराग का चयन अंडर-19 हिमाचल टीम में हुआ। इस प्रतियोगिता में सराहनीय प्रदर्शन के कारण चिराग का चयन कर्नाटक में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के कैप के लिए हुआ है। चिराग शर्मा ने सफलता के लिए कोच रविकांत जम्वाल, चेतन कुमार और परिजनों को श्रेय दिया।

Daily Himachal News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close