March 29, 2023 |

Breaking News

ऊनाक्राइमहिमाचल प्रदेश

हिमाचल : 65 वर्षीय मकान मालिक ने किराएदार की 13 वर्षीय बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, FIR दर्ज…!!!

डीएचएन24×7 डेस्क, ऊना, 17 फरवरी : देवभूमि हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में मानवता को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। जहां एक 65 वर्षीय बुजुर्ग मकान मालिक पर 13 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोप लगे हैं। स्थानीय पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगामी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पीड़िता ऊना में किराए के मकान में रहती है और किसी बाहरी राज्य से संबंधित है। मामले में पीड़ित बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का खुलासा तब हुआ जब उसके पेट में दर्द होने की शिकायत पर अस्पताल में जांच करवाई गई। इसके बाद पीड़िता से मामले की जानकारी प्राप्त होने पर परिजनों की पैरों तले जमीन खिसक गई। पीड़िता द्वारा उनके 65 वर्षीय बुजुर्ग मकान मालिक पर उसके साथ 6 माह पूर्व दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिए जाने के बारे में बताया गया। आरोपी द्वारा उक्त बच्ची को इस घटना के बारे में किसी को नहीं बताने के संबंध में भी डराया और धमकाया गया था। वही शिकायत मिलने पर पुलिस ने 65 वर्षीय आरोपी बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया है। और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया की शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में जांच की जा रही है।

Daily Himachal News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close