हिमाचल : फोर व्हीलर और कार की भीषण टक्कर, महिला को मिली दर्दनाक मौत, चार घायल…!!!

ऊना, 25 फरवरी (DHN24×7) : हिमाचल प्रदेश की सड़कों पर वाहन चालकों की लापरवाही के कारण सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं और लगातार मामलों में इजाफा होता जा रहा है. ताजा मामले में ऊना जिला के हरोली पुलिस थाना के अन्तर्गत रामपुर पुल के समीप फोर व्हीलर और कार की आमने सामने भीषण टक्कर हो गई. जिसमें एक 80 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई जबकि हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार कार चालक 48 वर्षीय मुकेश कुमार पुत्र सगली राम अपनी 45 वर्षीय पत्नी अंजना व 80 वर्षीय माता रत्नीदेवी के साथ कार नंबर एचपी-72बी-0820 में सवार होकर रामपुर पुल के पास से गुजर रहे थे। उसी समय सामने से आ रहे फोर व्हीलर नंबर एचपी-80ए-1688 की आमने सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में 80 वर्षीय रतनी देवी की दर्दनाक मौत हो गई जबकि मुकेश कुमार व उनकी पत्नी अंजना को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती कराया गया है। वहीं फोर व्हीलर में सवार 23 वर्षीय अजय कुमार पुत्र अवतार सिंह गांव बीटन व 21 वर्षीय विशाल पुत्र प्रेम सिंह निवासी बढ़ेड़ा तहसील हरोली भी बुरी तरह से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गए हैं जहां उनका उपचार जारी है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है। मामले की पुष्टि एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने की उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले में जांच की जा रही है।
