महंगाई ने बिगाड़ा हर घर की रसोई का बजट : महिला कांग्रेस अध्यक्षा मधुमति

सुंदरनगर, 16 सितंबर : महिला कांग्रेस सुंदरनगर द्वारा शुक्रवार को ब्लॉक अध्यक्ष मधुमति की अध्यक्षता में महिला कांग्रेस की बैठक का आयोजन होटल पोलो रिजेंसी में किया गया। इस अवसर पर महिला कांग्रेस अध्यक्षा मधुमति ने कहां की साढे 400 रुपए घरेलू गैस का सिलिंडर के दामों को लेकर सड़कों पर उतरने वाली भाजपा की महिला नेत्रियों की जुबान 12 सो रुपए का सिलेंडर होने पर भी बंद है। महंगाई ने हर घर की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है जिसका खामियाजा सबसे अधिक गृहणीयों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं को संगठन को लेकर आवश्यक नीतियों पर चर्चा की।

सत्ता में आते ही सभी गारंटीया होंगी : सोहन लाल ठाकुर
वही इस अवसर पर विशेष रूप से शामिल हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोहनलाल ठाकुर ने महिला कांग्रेस की सदस्याओं को कांग्रेस पार्टी के जारी 10 गारंटीयों को लेकर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 10 गारंटीओं में कांग्रेस ने हर गृहणी के लिए भी हर घर लक्ष्मी नारी सम्मान योजना के तहत पंद्रह सौ रूपए हर महीने देने की गारंटी दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आते ही महिलाओं के लिए यह योजना गारंटी के रूप में लागू की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के साथ केंद्र सरकार जहां महंगाई रोकने में नाकाम रही है। वही जय राम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश कर्ज में डूबा है। उन्होंने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण प्रदेश के हर वर्ग की हालत खराब हुई है। वर्तमान में महंगाई और बेरोजगारी से हर परिवार पीड़ित है। उन्होंने कहा कि परदेस से भाजपा का जाने का समय आ गया है। उन्होंने इस अवसर पर संगठन को लेकर चर्चा की और महिलाओं को आवश्यक निर्देश भी दिए।