जयराम सरकार गरीब किसान और बागवानों को कर रही गिरफ्तार, आखिर उनका कसूर क्या : आप 

1 min read

सोलन, 06 अगस्त (योगेश शर्मा) : आम आदमी पार्टी किसान विंग के अध्यक्ष अनिंदर सिंह नौटी ने किसान विरोधी जयराम सरकार से सवाल पूछा आखिर किसान-बागवान भाइयों का कसूर क्या है, जिससे वह उन पर केस दर्ज कर रहे है। किसान-बागवान भाई अपने मांगों को लेकर अपनी ही सरकार के पास आए थे। क्या हिमाचल प्रदेश के लोग अपनी समस्या लेकर अपनी सरकार के पास नहीं आ सकते हैं। प्रदेश के किसान बागवान लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं लेकिन सरकार क्यों उनकी मांगे नहीं मान रही है। कल के आंदोलन में किसान और बागवानों के साथ हजारों महिलाएं और नौजवान घंटों तक भूखे-प्यासे बारिश में भीगते रहे लेकिन सरकार की ओर से कोई बातचीत के लिए नहीं आया। जबकि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर या बागवानी मंत्री को किसानों से बातचीत के लिए आना चाहिए था। घंटों बीत जाने के बाद सरकार के अधिकारियों ने तीस किसानों को बातचीत के लिए बुलाया। एक तरफ तो सरकार किसानों से बातचीत कर रही है और दूसरी तरफ केस दर्ज करने की बात कर रही है। ये भाजपा सरकार का दोहरा चरित्र दर्शाता है। लेकिन किसान भाई इससे डरने वाले नहीं है। किसान-बागवान भाईयों की हक और न्याय की लड़ाई में आम आदमी पार्टी अंतिम क्षण तक कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी। यह बात दिल्ली के किसान आंदोलन के समय केजरीवाल सरकार ने साबित किया है। 

‘आप’ किसान विंग के अध्यक्ष अनिंदर सिंह नौटी ने कहा कि कल किसान और बागवन शिमला के सचिवालय पहुंचे तो कई घंटों तक सरकार की तरफ कोई बातचीत करनी नहीं आया। जबकि किसानों से बात करने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर या बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर को आना चाहिए था। लेकिन सरकार ने किसानों और बागवानों को रोकने के लिए शिमला के चप्पे चप्पे पर पुलिस लगा दी थी। जब किसानों और बागवानों का सब्र टूटने लगा तो मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर खुद पीछे रहे और अपने मुख्य सचिव को आगे कर दिया। मुख्य मुख्य सचिव और अधिकारियों ने 30 किसान बागवानों को मीटिंग के लिए बुलाया लेकिन अधिकारी बिना किसी होम वर्क के मीटिंग में पहुंचे और 10 दिन का समय मांगा। ‘आप’ किसान विंग के अध्यक्ष अनिंदर सिंह नौटी ने जयराम सरकार से सवाल किया कि अब तक सेब का सीजन 30 फीसदी खत्म हो चुका है। आगे दस दिन में 60 फीसदी तक खत्म हो जाएगा। सरकार कब बागवानों की समस्याओं का हल करेगी। ‘आप’ किसान विंग के अध्यक्ष अनिंदर सिंह नौटी ने कहा कि अब तीन माह में जयराम सरकार के विदाई हो जाएगी। चुनावों के बाद आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी तब जाकर किसानों और बागवानों की समस्याओं का समाधान होगा। ‘आप’ किसान विंग के अध्यक्ष अनिंदर सिंह नौटी ने कहा कि जयराम सरकार की जन विरोधी नीतियों के कारण प्रदेश के सब्जी उत्पादक किसान भी परेशान हैं। किसानों के लिए मंडियों में बेंचेने की व्यवस्था न होने के कारण सही दाम नहीं मिलते हैं। आम आदमी पार्टी हिमाचल के सभी किसानों, बागवानों और सब्जी उत्पादकों के हक की लड़ाई लड़ती रहेगी और हमेशा उनके साथ खड़ी रहेगी। 

आम आदमी पार्टी पहले भी किसानों के साथ खड़ी थी, अब भी खड़ी है और आगे भी खड़ी रहेगी :

अनिंदर सिंह नौटी ने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पूरी तरह किसान विरोधी है। पहले भी केंद्र की सरकार किसानों के खिलाफ तीन काले कानून लेकर आई। जिसका किसानों ने दिल्ली में आंदोलन कर लंबे समय तक विरोध किया। आंदोलन में बैठे किसानों की जान की परवाह मोदी सरकार ने नहीं की और सड़कों पर कीले बिछाकर दिल्ली जाने से रोका गया। आंदोलन के दौरान 700 से अधिक किसान मारे गए, तब जाकर सरकार ने 3 काले कानून वापस लिए सरकार की नजरों में किसानों, बागवानो गरीबों की जान की कोई कीमत नहीं है।

देश को मिली आजादी के बाद सबसे बड़े दिल्ली में हुए किसान आंदोलन को आम आदमी पार्टी के संयोजक केजरीवाल ने पूरा समर्थन दिया। जब सरकार ने आंदोलन कारियों का पानी और बिजली की सप्लाई बंद कर दी गई तब केजरीवाल ने पानी का प्रबंध किया। आम आदमी पार्टी ने आंदोलन कारियों के लिए खाने और रहने के प्रबंध किए थे। जब केंद्र सरकार ने दिल्ली सरकार के दिल्ली के मैदानों को जेल बनाने की अनुमति मांगी तो केजरीवाल ने किसानों को जेल में डालने के लिए मैदान देने से मना कर दिया था। आम आदमी पार्टी पूरी तरह किसानों के साथ खड़ी है,आम आदमी पार्टी पहले भी गरीबों किसानों बागवानों के साथ खड़ी थी, आज भी खड़ी है और आगे भी खड़ी रहेगी।सरकार की किसी भी धमकी से डरने वाली नहीं। जब तक किसान-बागवान भाइयों को पूरा हक और न्याय नहीं मिल जाता, आम आदमी पार्टी पूरी मजबूती के साथ उनके साथ रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!