मंडी : जिला परिषद जसवीर सिंह ने छोड़ा आम आदमी पार्टी का साथ, जल्द निर्दलीय चुनाव लड़ने का करेंगे ऐलान…….

1 min read

मंडी : मंडी जिला के महादेव वार्ड के जिला परिषद सदस्य जसवीर सिंह ने शनिवार को आम आदमी पार्टी का साथ छोड़ दिया. आम आदमी पार्टी का साथ छोड़ने के बाद जसवीर सिंह नाचन विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ने का जल्द ही ऐलान कर सकते हैं। बता दें कि बीते वर्ष पंचायती राज संस्थाओं के हुए चुनाव में जसवीर सिंह ने महादेव वार्ड से 7200 मतों से चुनाव जीतकर प्रदेश भर में अपनी पहचान बनाई थी। जिसके बाद जसवीर सिंह लगातार नाचन विधानसभा क्षेत्र में अपने जनसंपर्क अभियान में जुटे हैं।

जसवीर सिंह नें अपना इस्तीफा आप के प्रदेश प्रभारी संदीप पाठक को भेजा है। आम आदमी पार्टी में शामिल होने को उन्होंने अपनी बड़ी गलती करार दिया है। उन्होंने कहा कि आप में शामिल होना एक बेहद गलत कदम था। जिसके बाद से उन्हें उनके चाहने वालों की नाराजगी का भी शिकार होना पड़ा। लोग पिछले काफी समय से उन्हें आप को छोडऩे के लिए कह रहे थे। लोगों की इन्हीं भावनाओं का सम्मान करते हुए उन्होंने आप को छोडऩे का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि अब फिलहाल उन्हें किसी पार्टी के झंडे की आवश्यकता नही है। नाचन विस क्षेत्र के लोगों का प्यार ही उनके लिए सर्वोपरि है। लोगों के इसी सम्मान के लिए रविवार को महादेव स्थिति शिव मंदिर में एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें समूचे नाचन विस क्षेत्र के लोग उन्हें अपना आर्शीवाद देने के लिए पहुंचेंगे। इसी कार्यक्रम में उनके इन विधानसभा चुनावों में एक निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लडऩे की रणनीति पर चर्चा के साथ आगामी रूपरेखा भी तैयार की जाएगी। जसवीर सिंह ने कहा कि लोगों की इस स्नेह रूपी दौलत के सिवा उन्हें किसी पार्टी के झंडे की आवश्यकता नही है। लोगों से मिल रहे इसी प्यार के साथ वह इस बार के विधानसभा चुनावों में शंखनाद करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!