नाचन में बढ़ा चुनावी पारा, मैदान में उतरी जसवीर सिंह की पत्नी मुस्कान, महिलाओं का मिल रहा भरपूर समर्थन…!!!

मंडी/गोहर, 21 सितंबर : हिमाचल प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवार जनता के बीच में पहुंच कर उनकी नब्ज टटोल रहे हैं। जहां भाजपा पार्टी कांग्रेस और आम आदमी पार्टी जनता को लुभाने में जुटी है तो वहीं निर्दलीय प्रत्याशी भी जनता के बीच पहुंचकर वोट मांग रहे हैं। इसी कड़ी में नाचन विधानसभा क्षेत्र के महादेव वार्ड के जिला परिषद सदस्य जसवीर सिंह खुद तो मैदान में पहुंचकर जनता की समस्याएं सुन रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर बुधवार को उनकी धर्मपत्नी भी मैदान में उतर गई है। जिला परिषद सदस्य जसवीर सिंह की पत्नी मुस्कान अपने पति के प्रचार के लिए मैदान में उत्तर गई है और उन्हें नाचन विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं का भरपूर समर्थन मिल रहा है। बजुर्ग महिलाओ ने भावुक होकर कहा कि वह हिमाचल प्रदेश विधानसभा में जसवीर सिंह को विधायक के तौर पर देखना चाहते हैं। जिससे क्षेत्र में विकास की गाथा लिखी जा सके।