March 28, 2023 |

Breaking News

मंडीहिमाचल प्रदेश

मंडी पठानकोट मार्ग पेड़ गिरने से डेढ़ घंटा रहा बंद, लोगों को झेलनी पड़ी परेशानी…..

मंडी, 17 अगस्त (DHN24×7 NEWS) : प्रदेश में जहां एक ओर भारी बरसात के कारण भूस्खलन हो रहे है वहीं दूसरी ओर कई स्थानों पर पेड़ सड़क मार्ग पर आकर गिर रहे हैं जिस कारण घंटो मार्ग पर यातायत बाधित हो रहा है। बुधवार सुबह मंडी पठानकोट मार्ग पर जिला मंडी मुख्यालय के पुरानी मंडी में डीएफओ ऑफिस के नजदीक एक पेड़ आ गिरा। पेड़ के गिरने पर दोनों ओर वाहनों का आवागमन बंद हो गया। कड़ी मशक्कत बाद करीब डेढ़ घंटे बाद ही मार्ग पर यातायात बहाल हुआ। मार्ग बंद होने पर सभी वाहनों का आवागमन शहर से होकर गुजरने वाले वैकल्पिक मार्ग से हुआ। शहर से वाहनों का ज्यादा दबाव होने पर वाहन चालकों सहित लोगों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। क्योंकि सुबह के समय स्कूली बच्चे, कर्मचारी व अन्य लोग अपने अपने काम पर जा रहे होते हैं। ऐसे में शहर के तंग मार्ग से होकर गुजरने में कई स्थानों पर हल्का जाम भी लगा। जिससे पैदल चल रहे लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वही मार्ग खोलने का कार्य भी विभाग की ओर से शुरू कर दिया गया था और करीब 9 बजे यातायात को मंडी पठानकोट मार्ग पर बहाल कर दिया गया।

Daily Himachal News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close