मंडीराजनीतिहिमाचल प्रदेश
विधायक राकेश जंवाल ने वीणा को दी उप स्वास्थ्य केंद्र की सौगात, कांग्रेस पार्टी के बूथ अध्यक्ष ने भी छोड़ी कांग्रेस….

सुंदरनगर : सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राकेश जंवाल ने ग्राम पंचायत वीणा में उप स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया गया और क्षेत्र की जनता को उप स्वास्थ्य केंद्र समर्पित किया। इस अवसर पर उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा की हिमाचल में फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने वाली है जो विकास निरंतर हो रहा है वह आगे भी इसी तरह होता रहेगा। उन्होंने विभिन्न विकासात्मक कार्यों की चर्चा करते हुए कहां के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में पौने 5 वर्षों में सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र में अथह विकास हुआ है. मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से आज तक जो भी मांगा है उन्होंने हर मांग को पूरा किया है. उन्होंने कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों से आग्रह किया कि आगामी विधानसभा चुनावों के लिए आज से ही मैदान में डट जाएं और जनता को सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से अवगत करवाएं। उन्होंने लोगों से भी आग्रह किया कि वे भाजपा के पक्ष में मतदान करें ताकि प्रदेश के विकास में अगले 5 वर्षों में एक और विकास की गाथा लिखी जा सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश प्रदेश से बिल्कुल खत्म हो चुकी है और कांग्रेस का आने वाले समय में कोई नामोनिशान नहीं बचेगा। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के बूथ अध्यक्ष हेम सिंह ठाकुर ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर उनके साथ जिला परिषद के सदस्य भूपेंद्र ठाकुर, ग्राम पंचायत प्रधान कर्म सिंह, उपप्रधान नरेश ठाकुर, ग्राम केंद्र प्रमुख राजकुमार, महिला मंडल प्रधान निशा, युवक मंडल के सदस्यों सहित अनिल गुलेरिया भी उपस्थित रहे।
Post Views: 70