‘एक बार नहीं अब कहें बार बार जय राम सरकार’ जय राम सरकार बनाने को माताएं-बहनें लें संकल्प : रश्मिधर सूद

मंडी, 30 सितंबर : भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य पर्यटन विकास बोर्ड की उपाध्यक्ष रश्मिधर सूद ने महिला सम्मेलन में एक कार्यकर्ता के गाए गीत ‘एक बार जय राम सरकार’ की पंक्तियों को अपने संबोधन में उद्धृत करते हुए इसमें आंशिक परिवर्तन की सलाह दे डाली। उन्होंने कहा ‘एक बार नहीं अब बार बार जय राम सरकार कहें। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जय राम सरकार ने माताओं- बहनों के सम्मान को अधिमान दिया है। अनेक कल्याणकारी योजनाओं से नारी शक्ति को संबल दिया है। उन्होंने महिला सम्मेलन में मौजूद नारी शक्ति से आग्रह किया कि सभी माताएं-बहनें ये संकल्प लें कि प्रदेश में महिला शक्ति को सम्मान देने वाली जय राम सरकार को फिर से सत्ता में लाएंगे।