March 29, 2023 |

Breaking News

क्राइमचंबापुलिस विभागहिमाचल प्रदेश

हिमाचल : 8 हजार रिश्वत के साथ पकड़ा नायब तहसीलदार, विजिलेंस ने की कार्यवाही……

चंबा, 14 फरवरी (DHN24×7) : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला में मंगलवार को एक नायब तहसीलदार को 8 हजार की रिश्वत लेते बिजनेस की टीम ने रंगे हाथों पकड़ा है। विजिलेंस की टीम ने पटवारी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक नायब तहसीलदार ने जमीन की म्यूटेशन करने के बदले में एक व्यक्ति से रिश्वत की मांग की थी। जिसे विजिलेंस ने रंगे हाथ धर दबोचा। बता दे की चंबा जिला की उपतहसील पुखरी के कहालो गांव के भगत सिंह ने विजिलेंस को शिकायत दी कि पुखरी उपतहसील का नायब तहसीलदार जमीन की म्यूटेशन के बदले में रिश्वत की मांग कर रहा है।

विजिलेंस ने नायब तहसीलदार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया। इस बीच जब नायब तहसीलदार ने शिकायतकर्ता को कार्यालय से छुट्टी होने के बाद रिश्वत लेने के लिए पुखरी बाजार से कुछ दूरी पर बुलाया। तो विजिलेंस ने उसे 8000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

जानकारी देते हुए विजिलेंस के चंबा स्थित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि विजिलेंस ने नायब तहसीलदार को रंगे हाथ 8 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। और आरोपी के खिलाफ बिजनेस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

वही नायब तहसीलदार को रिश्वत लेते हुए विजिलेंस द्वारा गिरफ्तार करने पर चंबा स्थित राजस्व महकमे के कर्मचारियों अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि विजिलेंस आरोपी नायब तहसीलदार की संपत्ति की भी जांच करेगी।

Daily Himachal News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close