प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार संकल्पबद्ध : गोविंद सिंह ठाकुर

कुल्लू, 20 सितंबर : शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ डोभी पैराग्लाइडिंग साइट का निरीक्षण किया। इस दौरान शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने स्थानीय पैराग्लाइडिंग और पायलटों को लैंडिंग के लिए आ रही समस्या का समाधान भी किया। डोभी पैराग्लाइडिंग साइट पर पायलटों को लैंडिंग के लिए अतिरिक्त स्थान की जरूरत थी जहां पर सरकारी भूमि पर लर्निंग के लिए सभी तरह की औपचारिकताएं पूरी कर पैराग्लाइडिंग पायलटों को लर्निंग के लिए सुविधा मिलेगी जिससे पैराग्लाइडिंग पायलटों की समस्या का भी समाधान होगा। कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहां की कुल्लू-मनाली सहित प्रदेश में एडवेंचर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए सरकार संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा कि पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्यों ने पैराग्लाइडिंग लाइनिंग को लेकर आ रही समस्या के समाधान के लिए प्रतिनिधिमंडल 2 दिन पहले मिला था। उन्होंने कहा कि सभी पैराग्लाइडिंग ऑपरेटरों पायलटों की समस्या थी कि डोभी में पैराग्लाइडिंग लैंडिंग के लिए उपयुक्त स्थान की जरूरत है। उन्हें प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सरकारी भूमि पर पैराग्लाइडिंग लैंडिंग का स्थान चयनित किया गया है। जहां पर सभी तरह की औपचारिकताएं पूरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जगह का निरीक्षण भी किया गया है इस मामले में अधिकारियों को जल्द औपचारिकता पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि भविष्य में पैराग्लाइडिंग ऑपरेटरों को पैराग्लाइडिंग लैंडिंग के लिए कोई समस्या ना आए। इस दौरान पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर का आभार प्रकट किया है।
