June 8, 2023 |

Breaking News

मंडीराजनीतिहिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री के गृह जिले में कंधों पर उठाकर लाए जा रहे मरीज, स्वास्थ्य सुविधाएं बदहाल : आप उपाध्यक्ष शेर सिंह ठाकुर

मंडी, 20 सितंबर : आम आदमी पार्टी के उपाध्यक्ष शेर सिंह ठाकुर ने मंडी में प्रेस कांफ्रेंस कर स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को घेरा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के गृह जिले मंडी में मरीजों को कंधे पर उठाकर लाया जा रहा है। मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस भी उपलब्ध नहीं है। पूरे जिले में स्वास्थ्य सुविधाएं बदहाल हैं, जो जयराम सरकार के विकास की पोल खोल रहीं हैं। आजादी के 70 साल बाद भी लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल रही है। मंडी का जोनल अस्पताल और नैरचौक का मेडिकल कॉलेज सफेद हाथी साबित हो रहे हैं। बिल्डिंग तो बड़ी बड़ी बना दी हैं, लेकिन अस्पतालों में मरीजों का इलाज नहीं होता है। शेर सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जितनी मेहनत प्रधानमंत्री मोदी की रैली को सफल बनाने के लिए कर रहे, अगर उतनी मेहनत प्रदेश के विकास के लिए पांच साल की होती तो आज प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाएं बदहाल न होती। लेकिन जयराम सरकार प्रदेश में शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कुछ नहीं किया। दिल्ली की शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं की चर्चा देश विदेश में हो रही है तो हिमाचल की स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली की चर्चा हो रही है। प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर दिल्ली मॉडल पर शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर किया जाएगा।

अस्पतालों की बिल्डिंग बड़ी-बड़ी बना दी, मरीजों का नहीं होता इलाज :

शेर सिंह ठाकुर ने कहा कि मंडी के जोनल अस्पताल में जो मशीने लगाई गईं हैं, सभी बंद पड़ी हैं। यहां पर मरीजों की कोई जांच नहीं होती है। अस्पताल में मरीजों के कोई टेस्ट नहीं होते हैं। अस्पताल में जो डॉक्टर मिलते हैं वह सीधे बाहर की लैब से टेस्ट कराने को लिख देते हैं। मंडी के किसी भी अस्पताल में मरीजों को दवाइयां नहीं मिलती हैं। नैरचौक के ईएसआई अस्पताल को मंडी के लिए वरदान बताया जा रहा था लेकिन बनने के बाद वह भी सफेद हाथी साबित हो रहा है। अस्पताल की बिल्डिंग तो बहुत बड़ी बना दी है लेकिन स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिलती हैं।

शिक्षा व्यवस्था बदहाल, स्कूल को तोड़कर शॉपिंग कॉम्पलैक्स बना रही सरकार, प्रदेश के लिए शर्म की बात :

शेर सिंह ठाकुर ने शिक्षा व्यवस्था की बदहाली को लेकर जयराम सरकार को घेरते हुए कहा कि कहां बच्चों के भविष्य के लिए शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति आनी चाहिए थी लेकिन जयराम सरकार स्कूल को तोड़कर शॉपिंग कॉम्पलैक्स बना रही है, जो प्रदेश के लिए शर्म की बात है। शेर सिंह ठाकुर ने कहा कि गांवों के स्कूलों में शिक्षक ही नहीं हैं। हजारों स्कूल एक शिक्षक के भरोसे चल रहे हैं। वहीं स्कूल भवन भी जर्जर हालत में हैं। स्कूलों में बच्चों के लिए न तो पीने की पानी की व्यवस्था है और न ही टायलेट का प्रबंध है। हिमाचल के स्कूलों की बदहाली सबको दिख रही है। दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने बच्चों को बेहतर शिक्षा देने का प्रबंध किया है। नए स्कूल भवन बनाए गए हैं और छात्रों को लैब, लाइब्रेरी, कंप्यूटर और खेल के मैदान की सुविधा प्रदान की गई है। जिससे दिल्ली के शिक्षा मॉडल की चर्चा देश विदेश में हो रही है। हिमाचल में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर दिल्ली मॉडल पर शिक्षा प्रदान की जाएगी।

Daily Himachal News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close