June 10, 2023 |

Breaking News

Previous
Next
मंडीराजनीतिहिमाचल प्रदेश

प्रदेश से भाजपा के तंबू को उखाड़ फेंकने जा रही कांग्रेस : अलका लांबा

मंडी, 19 सितंबर (ब्यूरो) : हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने भाजपा के तंबू को पूरी तरह से उखाड़ फेंकने की ठान ली है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को उनके द्वारा सिलेंडरा ईरानी कहने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को बुरा लगा है। जहां भाजपा के लिए एक समय महंगाई डायन थी वही आजकल डार्लिंग हो गई है। यह बात सोमवार को मंडी में आयोजित प्रेसवार्ता में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा ने कही। प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर तीखा हमला बोलते हुए अलका लांबा ने कहा कि देश और प्रदेश में लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी हिमाचल आकर खोखले भाषण देकर वापस दिल्ली लौट गई हैं। उन्होंने कहा कि स्मृति ईरानी के महिला सम्मेलन कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को सम्मान मिलना दूर की बात है मंच पर तीन महिलाओं को भी स्थान नहीं दिया गया। अलका लांबा ने कहा कि आजादी के 75 साल पर आयोजित अमृत महोत्सव कार्यक्रमों में तिरंगा और शहीदों के चित्र नदारद हैं। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रमों के नाम पर सरकारी खजाने की प्रदेश सरकार द्वारा लूट की जा रही है।

अलका लांबा ने कहा कि वर्ष 2017 के विधानसभा चुनावों में भाजपा के मुख्यमंत्री चेहरे प्रेम कुमार धूमल को कांग्रेस द्वारा हराया गया था। इस बार मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की बारी है। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर केंद्र के हाथ में मात्र एक कठपुतली है। प्रदेश में कोई भी फैसला लेने से पहले केंद्र में बैठे भाजपा के नेताओं से पूछा जाता है। अलका लांबा ने कहा कि मुख्यमंत्री के अपने ही प्रशासनिक  अधिकारियों पर नियंत्रण नहीं रहा है। इससे साफ प्रतीत होता है कि जिस सरकार की प्रशासन पर पकड़ ना हो तो प्रदेश में कैसे काम हो रहे होंगे। अलका लांबा ने कहा कि अगर अनुराग ठाकुर को परिवारवाद से कोई समस्या है तो उन्हें और प्रेम कुमार धूमल को किसी एक के लिए राजनीति में रहना तय करना चाहिए। प्रदेश में जनता के द्वारा परिवाद वाद नहीं बल्कि लोगों के लिए हरदम खड़ने वाले परिवार को मौका दिया जाता है।

Daily Himachal News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close