March 24, 2023 |

Breaking News

मंडीराजनीतिहिमाचल प्रदेश

रोहांडा पंचायत के आधा दर्जन से अधिक लोगों ने थामा भाजपा का दामन, विधायक ने हार पहना किया स्वागत….

सुंदरनगर, 17 अगस्त (DHN24×7 NEWS) : सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है कांग्रेस पार्टी के पिछले लंबे समय से कार्यकर्ता रहे ग्राम पंचायत रोहांडा के युवराज, होशियार सिंह, कर्म सिंह, नवीन, नीरज, योगेश कुमार, मोहन लाल, खेम राज और चमुखा पंचायत के बाबू राम शर्मा नें कांग्रेस छोड़कर थामा भाजपा का दामन थाम लिया है।

इस मौके पर सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक व प्रदेश सरकार के महामंत्री राकेश जंवाल ने सभी कार्यकर्ताओं का हार देना कर स्वागत किया और भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने पर सभी का स्वागत किया। इस मौक़े पर राकेश जंवाल ने कहा कि कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों से तंग आकर लोग लगातार भाजपा का दामन थाम रहे हैं जिसका फायदा आगामी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को सीधे तौर पर मिलेगा. उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में सरकार ने बेहतर कार्य किया है उसी के दम पर भाजपा सरकार नही रिवाज बदलनें की ओर आगे बढ़ रही है।

Daily Himachal News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close