March 28, 2023 |

Breaking News

मंडीराजनीतिशिमलाहिमाचल प्रदेश

Poster War At Mandi : गांधी भवन में लगे पंडित सुखराम के पोस्टर फाड़ने पर आश्रय आक्रामक…!!!

मंडी, 27 सितंबर (ब्यूरो) : हिमाचल प्रदेश में जहां अब ठंडक का अहसास होना शुरू हो गया है वहीं चुनावी बेला नजदीक आते-आते सूबे में राजनीतिक गर्मी बढ़ती जा रही है। ऐसे ही एक मामले से प्रदेश की राजनीतिक राजधानी छोटी काशी मंडी में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राजनीति के चाणक्य सुखराम के पोस्टर फाड़ने पर बवाल मच गया है। बता दें कि अनिल शर्मा द्वारा मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप की मौजूदगी में एक बार फिर भाजपा का साथ थाम लिया गया है। इसके साथ अनिल शर्मा द्वारा उनके परिवार और बेटे एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आश्रय शर्मा का भी भाजपा में आने को लेकर सीधे तौर पर संकेत दे दिए गए हैं। इसके उपरांत अचानक से मंडी शहर के बीचो-बीच मौजूद गांधी भवन पर लगे संचार क्रांति के मसीहा पंडित सुखराम के होर्डिंग को फाड़ दिया गया। जहां अनिल शर्मा द्वारा भाजपा में ही रहने की घोषणा की गई तो इससे पार्टी से टिकट मांगने वाले नेता एकाएक गायब हो गए हैं और कांग्रेस में रास्ता साफ होता देख नेताओं की सरगर्मियां बढ़ गई है और बैठकों का दौर शुरू हो गया है। 

मामले पर आश्रय शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी जिसमें उन्होंने प्रतिभा सिंह समेत आनंद शर्मा पर भी सवाल उठाए। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि ‘दुख हुआ ये देखकर कि जिस व्यक्ति ने कांग्रेस पार्टी में अपने जीवन का अधिकतर समय बिताया, मंडी को कांग्रेस का गढ़ बनाया था आज उनका पोस्टर फाड़ना क्या मानसिकता दर्शाता है। बहुत जल्दी मंडी की जनता इसका जवाब दे देगी। जब पार्टी ने उन्हें कठिन समय में अकेला छोड़ दिया तब भी स्वर्गीय पंडित सुखराम जी ने कभी गांधी परिवार के बारे में कोई गलत टिप्पणी नहीं की और एक तरफ वो लोग हैं जो सारी उम्र कांग्रेस के सिर पर सत्ता सुख भोगने के बाद भी राहुल और प्रियंका गांधी पर सवाल उठा रहे हैं तथा कुछ लोग जी-23 में शामिल होकर गुलाम नबी आजाद के साथ मिलकर गांधी परिवार पर उंगली उठाते रहे’।

Daily Himachal News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close