March 28, 2023 |

Breaking News

मंडीराजनीतिहिमाचल प्रदेश

अनुसूचित जाति मोर्चा के सम्मेलन के साथ सदर भाजपा ने बजाया चुनावी बिगुल, 200 परिवारों ने थामा भाजपा का दामन……

मंडी, 11 सितंबर : भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा का सम्मेलन साईगलू में आयोजित किया गया जिसमें सदर मंडल भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनावों का आगाज कर दिया। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने सम्मेलन में पहुंच कर कार्यकर्ताओं में नए जोश का संचार करते हुए कहा कि अनुसूचित जाति वर्ग प्रदेश की राजनीति में अपना महत्वपूर्ण स्थान रखता है और आगमी चुनावों में महत्वपूर्ण भुमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने लगभग सात दशकों तक अनूसूचित वर्ग का उपयोग केवल वोट हासिल करने के लिए किया और कभी भी इस वर्ग के उत्थान के लिए कोई ठोस नीति नहीं बनाई। उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और जयराम ठाकुर के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार ने अनुसूचित समाज के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं. जिनका लाभ अनूसूचित वर्ग के लोगों को धरातल पर मिल रहा है। उन्होंने कहा की बाबा साहेब आंबेडकर को भारत रत्न देकर भारतीय जनता पार्टी ने साबित किया कि वे सच में राष्ट्र निर्माताओं में से एक थे जबकि कांग्रेस ने उनके नाम पर केवल राजनिति ही की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने 12 कैबिनेट मंत्री, चार राज्यपाल अनुसूचित समाज से बना कर इस वर्ग को उचित प्रतिनिधित्व राजनैतिक क्षेत्र में दिया है।

इस मौके पर मंडी विधानसभा क्षेत्र के लगभग 200 अनुसूचित वर्ग के परिवारों ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामा और भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत का संकल्प लिया। सम्मेलन में बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी, अनूसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नितिन कुमार, जिला महामंत्री महेंद्र पाल, मंडल अध्यक्ष मनीष कपूर, अनुसुचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र, नगर निगम महापौर दीपाली जसवाल, पार्षद विरेंद्र आर्य और समस्त अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Daily Himachal News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close