
मंडी/सुंदरनगर, 17 मार्च (DHN24×7) : सुंदरनगर में राज्य स्तरीय नलवाड़ मेला की खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार को आगाज हो गया है। एसपी मंडी शालिनी अग्रिहोत्री ने विधिवत रूप से झंडा फहरा कर और गुव्वारे आसमान में छोड़ कर शुभारंभ किया गया। खेलकूद समिति की ओर से अध्यक्ष दिनेश कुमार ने मुख्यातिथि एसपी मंडी शालिनी अग्रिहोत्री व विशेष अतिथि धर्मेश रामोत्रा का स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। वहीं एमएलएसएम सुंदरनगर के खेल मैदान में विभिन्न टीमों के खिलाड़ियों से भी रूबरू एसपी मंडी हुए और बल्ले से शॉट करके प्रतियोगिता शरू की गई। उन्होंने खिलाड़ियों से खेलों में बढ़ चढ़ शामिल होने और नशे से दूर रहने का आह्वान किया। गौर रहे कि इस बार खिलाड़ियों पर खूब धन वर्षा होगी। इस बार टेंनिस बॉल क्रिकेट, बैडमिंटन और कबड्डी खेलों को शामिल किया गया है।

नलवाड़ मेला में होगा 17 विभिन्न खेलों का आयोजन :
डीएसपी एवं खेलकूद मेला समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 17 विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं होंगी। उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय टैनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता पुरूष एवं महिला वर्ग 17 मार्च से, एंट्री फीस 400 रूपए प्रत्येक टीम, प्रथम पुरूस्कार 15000 रूपए द्वितीय पुरूस्कार 11000 रूपए, राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता पुरूष वर्ग व महिला वर्ग 23 से 25 मार्च तक एंट्री फीस 400 रूपए प्रत्येक टीम, प्रथम पुरस्कार 15000 रूपए, द्वितीय पुरस्कार 11000 रूपए, राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता पुरूष वर्ग 25 व 26 मार्च तक एंट्री फीस 400 रूपए प्रत्येक टीम, प्रथम पुरस्कार रू 15000 रूपए द्वितीय पुरस्कार 11000 रूपए, राज्य स्तरीय बालीवाल प्रतियोगिता पुरूष वर्ग 24 से 25 मार्च तक एंट्री फीस 400 रूपए प्रत्येक टीम, प्रथम पुरस्कार 15000 रूपए द्वितीय पुरस्कार 11000 रूपए, राज्य स्तरीय फुटवाल प्रतियोगिता पुरूष वर्ग 23 से 25 मार्च तक एंट्री फीस 400 रूपए प्रत्येक टीम, प्रथम पुरस्कार 15000 रूपए, द्वितीय पुरस्कार 11000 रूपए, राज्य स्तरीय हैंड वाल प्रतियोगिता पुरूष वर्ग 20 से 21 मार्च तक एन्ट्री फीस 400 रूपए प्रत्येक टीम, प्रथम पुरस्कार 15000 रूपए, द्वितीय पुरस्कार 11000 रूपए, राज्य स्तरीय वास्केट वाल प्रतियोगिता पुरुष वर्ग 23 मार्च से 24 मार्च तक एंट्री फीस 400 रूपए प्रत्येक टीम, प्रथम पुरस्कार 15000 रूपए द्वितीय पुरस्कार 11000 रूपए, राज्य स्तरीय खो.खो पुरूष वर्ग 22 मार्च से 24 मार्च तक, प्रथम पुरस्कार 15000 रूपए व द्वितीय पुरस्कार 11000 रूपए, राज्य स्तरीय.बैडमिटन प्रतियोगिता पुरूष व महिला वर्ग 24 से 26 मार्च तक सिंगल के लिए एंट्री फीस 100 रूपए डब्बल के लिए एंट्री फीस 200 रूपए, सिंगल के लिए प्रथम पुरस्कार 3100 रूपए, द्वितीय पुरस्कार 2100 रूपए, डब्बल के लिए प्रथम पुरस्कार 5100 रूपए, द्वितीय पुरस्कार 3100 रूपए, 40 वर्ष से ऊपर के प्रतिभागियों के लिए एंट्री फीस डब्बल के लिए एंट्री फीस 200 रूपए, प्रथम पुरस्कार 5100 रूपए, द्वितीय पुरस्कार 3100 रूपए, राज्य स्तरीय बाक्सिंग प्रतियोगिता पुरूष व महिला वर्ग 23 से 25 मार्च तक एंट्री फीस 200 रूपए, पुरूष कुल 7 भार वर्ग में मुकाबले होंगे। जिसमें 52 किलोग्राम, 56 किलोग्राम, 60 किलोग्राम, 64 किलोग्राम, 75 किलोग्राम, 81 किलोग्राम व ऊपर, महिला वर्ग में कुल 5 भार वर्ग होंगे। जिसमें 48 किलोग्राम, 51 किलोग्राम, 54 किलोग्राम, 57 किलोग्राम व ऊपर में शामिल होंगे। जिसमें प्रथम पुरस्कार 3100 रूपए, द्वितीय पुरस्कार 2100 रूपए तृतीय पुरस्कार 1100 रूपए, राज्य स्तरीय चैस प्रतियोगिता 24 मार्च से 25 मार्च तक, अंडर 12 एन्ट्री फीस 100 रूपए अंडर 16 वर्ष तक के लिए एन्ट्री फीस 100 रूपए.ओपन के लिए एन्ट्री फीस 200 रूपए देय होगी। इसके अलावा स्थानीय महिला व पुरूष वर्ग के लिए रस्सा कस्सी प्रतियोगिता, म्युजिकल चेयर प्रतियोगिता महिला वर्ग, आठ साल तक के बच्चों के लिए फन गेम्स, आंख बन्द करके घड़ा फोड़ प्रतियोगिता महिला वर्ग, राज्य स्तरीय क्रास कन्ट्री रेस महिला व पुरूष वर्ग में होगी। एकल, डब्बल व टीम स्पर्धाओं में कम से कम 6 प्रतिभागी टीमें होना आवश्यक है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से आग्रह किया है कि अपनी एंट्री फीस पुलिस अधिकारी कार्यालय सुंदरनगर में जमा करवाएं। अधिक जानकारी के लिए पुलिस थाना सुंदरनगर दूरभाष 01907-266682, 01907-266229 या 94183-38000 पर सम्पर्क कर सकते हैं।