June 10, 2023 |

Breaking News

Previous
Next
मंडी

मंडी : टैक्सी यूनियन सुंदरनगर ने चलाया भांग उखाड़ो अभियान….

सुंदरनगर, 1 अगस्त : भांग उखाड़ो अभियान के तहत सोमवार को टैक्सी यूनियन सुंदरनगर के सदस्यों व पदाधिकारियों ने बस स्टैंड व टैक्सी यूनियन आसपास के क्षेत्र में भांग उखाड़ वहां का पर्यावरण संवारा। टैक्सी यूनियन के इस अभियान के स्थानीय लोगों द्वारा भी सराहा गया है। गौरतलब है कि बरसात के इन दिनों में हर तरफ भांग के उगे झाड पर्यावरण की सुंदरता पर ग्रहण लगा रहे है। पर्यावरण संवारने के लिए जहां पुलिस द्वारा भी इस अभियान को छेड़ा गया है वहीं दूसरी और अब टैक्सी यूनियन द्वारा भी भांग उखाड़ो अभियान छेड़ा गया है। टैक्सी यूनियन सुंदरनगर के सचिव विपिन ने बताया कि बरसात के दिनों में क्षेत्र में भांग के पौधे अधिक हो गए हैं जिन्हें टैक्सी यूनियन के सदस्यों व पदअधिकारियों द्वारा उखाड़ा गया है। वही उन्होंने स्थानीय लोगों व समाजसेवी संगठनों से भी पर्यावरण को सुंदर बनाने के लिए अपने आसपास लगी भांग को उखाड़ने का आह्वान किया है।

Daily Himachal News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close