June 10, 2023 |

Breaking News

Previous
Next
मंडीहिमाचल प्रदेश

गुगा जाहर पीर का मेला महादेव में धुमधाम से सम्पन्न,  सुकेत के राजाओं ने शुरू किया था यह मेला, आज भी कायम है यह रित….

सुंदरनगर, 19 अगस्त : देवी भूमि हिमाचल प्रदेश जहां कण कण में देवी देवताओं वास है। यहा ऋषि मुनि, देवी देवता, गण, गंधर्व, यज्ञ, नाग यहां निवास करते हैं। काला महिना शुरू होने पर जहां जनपद के देवी देवता स्वर्ग प्रवास पर चले गए हैं वहीं राखी पर्व से गुगा महाराज क्षेत्र के भ्रमण पर निकले हुए हैं। गुगा महाराज का यह भ्रमण नौ दिनों का रहता है भ्रमण के आठवें दिन शुक्रवार को महादेव में गुगा महाराज का मेला धुमधाम से आयोजित किया गया। महादेव के गुगा महाराज के स्थान को गुगा महाराज का मूल स्थान माना जाता है। जहां गुगा महाराज महादेव, जुगाहण, नौलखा और धनोटू चौक शामिल हुए। जानकारी देते हुए कर्ण डोगरा पुजारी गुगा महाराज जुगाहण ने बताया कि यह का मेला सुकेत के राजाओं के समय से आयोजित किया जाता आ रहा है।

मेला में जनपद के चार गुगा महाराज आते हैं वो सबसे पहले शिव मंदिर महादेव में हाजिर भरते हैं तदोपरांत गुगा मंदिर महादेव में एकत्रित होते हैं। वहां मंदिर कमेटी के प्रधान बालक राम द्वारा सभी गुगा महाराज को चादर भेट की गई है तथा कुछ समय सभी गुगा जी वहां विराजमान होकर जनता को दर्शन देते हैं। शाम के समय सभी गुगा महाराज शिव मंदिर आते हैं तथा वहां भोलेनाथ की तीन परिक्रमा लगाई जाती है तथा मेले का समापन होता है।


वहीं सुकेत सर्व देवता मेला कमेटी के अध्यक्ष डॉ अभिषेक सोनी ने बताया की इस माह सभी देवी देवताओं ने जनपद के लोगों की रक्षा का दायित्व गुगा महाराज को दिया होता है। इस मेले में सौकडो की संख्या में श्रद्धालु गुगा महाराज जी का आशीर्वाद लेने पहुंचे। गुगा महाराज महादेव के पुजारी पंडित जोगिंदर पाल, जुगाहण के पुजारी कर्ण डोगरा, नौलखा के पुजारी मांगलूराम और धनोटू चौक के पुजारी बहादर सिंह ने सभी श्रद्धालुओं को गुगा महाराज का आशीर्वाद प्रदान किया। कल गुगा नवमी के दिन मंदिर में आकर क्षेत्र के लोग रोट चढ़ाते हैं। मंदिर में हवन और कन्या पूजन किया जाता है तथा भंडार आयोजित किया जाता है।

इस अवसर पर रामदास, कृष्ण लाल, विरेन्द्र चौधरी, संजू नायक, अभिषेक भारद्वाज, मृनाल, अंशुमन भारद्वाज, महेन्द्र सिंह,,संदिप, जगदीश,लाल राम, निजू, महेन्द्र, चुनी लाल, फागनू राम, यशवंत मौजूद रहे।

Daily Himachal News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close