दुनिया के सबसे अधिक उम्र की 128 वर्षीय जोहाना माजिबुक का निधन, 50 से ज्यादा थे नाती, पढ़े पूरी खबर…!!!

डीएचएन24×7 डेस्क : दुनिया की सबसे अधिक उम्र की 128 वर्षीय जोहाना माजिबुक का निधन हो गया। साउथ अफ्रीका में रहने वाली जोहाना माजिबुको का जन्म वर्ष 1894 में हुआ था।
जोहाना के परिजनों के मुताबिक, उनकी मौत बीते तीन मार्च को हो गई थी। जोहाना ने कहा था कि उनका शरीर अकड़ने लगा है और उन्हें चलने में कठिनाई होने लगी है। उन्होंने कहा था. जब में लोगों को चलता हुआ देखती हूं तो मुझे भी लगता है कि काश में भी उनकी तरह चल-फिर सकूं। मेरी देखभाल करने के लिए मेरे पास एक केयर टेकर है जो 2001 से मेरे साथ है। वह मेरे लिए इतनी खास है कि जब तक वह पास नहीं होती, मुझे नींद भी नहीं आती।

जोहाना माजिबुक के 12 भाई बहन थे, इनमें से तीन अभी जीवित :
जोहाना माजिक के 12 भाई-बहन थे, इनमें से तीन अभी जीवित हैं। उनकी शादी स्टवाना माजिबुको से हुई थी। दोनों के सात बच्चे हैं। जोहाना के 50 से ज्यादा पोते-पोतियां और पड़पोते-पोतियां हैं। वह खेतों में काम करती थीं। और उसने कभी पढ़ाई नहीं की। वर्ष 2022 में उन्होंने कहा था, में अपने बचपन को मिस करती हूं। तब कोई परेशानियां नहीं थीं। 128 वर्षीय जोहाना माजिबुको का जन्म 18वीं सदी में हुआ था। उन्होंने 1914 में हुआ फर्स्ट वर्ल्ड वॉर 1939 में हुआ सेकंड वर्ल्ड वॉर देखा था।