मंडी सदर की राजनीति में आया ऊफान, चुनावों से पहले ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भंग…..

मंडी, 02 अक्टूबर (DHN24×7) : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की सदर विधानसभा क्षेत्र में दिन प्रतिदिन राजनीतिक उथल पुथल देखने को मिल रही है। कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला पंडित सुखराम परिवार के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को हाशिए पर धकेलते रहे। राजीव शुक्ला को पंडित सुखराम शर्मा के परिवार के नेताओं की असलियत भी मालूम हो चुकी है और शुक्ला ने सदर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी को भंग कर दिया है। प्रदेश के विधानसभा चुनावों की आदर्श आचार संहिता के लिए लगभग दस से बारह दिन शेष बचे हुए है। सदर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष क्यों होगा कमेटी कैसी बनेगी कमेटी में कौन कौन होंगे यह कार्य मंडी सदर ब्लॉक कांग्रेस की मुश्किल भी खड़ी कर सकता है। सदर ब्लॉक कांग्रेस में अनिल शर्मा के अधिक समर्थक होने की आशंका देखी जा रही थी। इसके कारण प्रदेश कांग्रेस प्रभारी और प्रदेशाध्यक्ष मंडी सांसद प्रतिभा सिंह द्वारा लिया गया है।
मंडी सदर से पंडित सुखराम परिवार कांग्रेस का वर्षों से वर्चस्व बना रहा। पंडित सुखराम शर्मा तथा उनके पोते की राजनीतिक महत्वाकांक्षा विरासत की राजनीति के लिए भी मुश्किल में डाल चुके हैं। कांग्रेस हाईकमान भी पंडित सुखराम शर्मा को तब तक तवज्जो देती रही। जब तक पंडित सुखराम शर्मा तथा उनका बेटा अनिल शर्मा कांग्रेस में रहे।