March 28, 2023 |

Breaking News

क्राइममंडीहिमाचल प्रदेश

मंडी : पुलिस में भर्ती करवाने की कोचिंग देने की एवज में सवा तीन लाख की ठगी, पुलिस ने दर्ज किया मामला 

मंडी, 21 अगस्त : मंडी जिला के पुलिस थाना बल्ह में एक व्यक्ति के खिलाफ चंडीगढ़ पुलिस में भर्ती करवाने के लिए कोचिंग देने की एवज में सवा तीन लाख रुपए की ठगी करने का मामला आया है। वहीं पुलिस ने ठगी का शिकार युवक की मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार विन्ता देवी पत्नी स्वर्गीय खजान सिंह गांव नौरू डाकघर भंगरोटू तहसील बल्ह जिला मंडी ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसका चचेरा भाई एचआरटीसी में वोल्वो बस का चालक है। शिकायतकर्ता के अनुसार उसने बताया कि विनोद कुमार नाम का एक व्यक्ति चंडीगढ़ पुलिस में एसआई है तथा बच्चों को कोचिंग देकर चंडीगढ़ पुलिस में भर्ती करवाता है। विनोद कुमार ने महिला के बेटे को चंडीगढ़ पुलिस में भर्ती करवाने के लिए बेईमानी से पुलिस की वर्दी पहनकर व फोटो दिखाकर झांसा देकर धोखे से 3 लाख 25 हजार रुपये राशि ठगी से ले ली। बाद में जब उसके बारे में चंडीगढ़ में पता किया गया तो वह झूठा पाया गया। उसके मोबाइल पर जब संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उसका फोन भी बंद आ रहा है। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले में गहनता से जांच की जा रही है उन्होंने कहा कि जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Daily Himachal News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close