जयदेवी में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता की जय के नारों से गूंजा क्षेत्र…..

सुंदरनगर, 14 अगस्त : आजादी के अमृत महोत्सव के तहत निकाली जा रही हर घर तिरंगा यात्रा के तहत शनिवार को जयदेवी क्षेत्र में पंचायत समिति के सदस्य, शक्ति युवक मंडल व अन्य लोगों नें तिरंगा यात्रा निकाली और क्षेत्र भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा। सभी के हाथ में तिरंगा और एक विशाल तिरंगा रहा और पूरी रैली में भारत माता की जय, वंदे मातरम के उद्घोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इस रैली का क्षेत्र के लोगों नें जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया. इस रैली को देखने के लिए क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग उमड़े। यह जानकारी शक्ति युवक मंडल के प्रधान भूपेंद्र कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि देश इस वर्ष आजादी के 75 वर्ष पूरे करने जा रहा है इसी के तहत जयदेवी क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली गई।
