हिमाचल : सिपाही निखिल शर्मा की लेह में आकस्मिक निधन से लाहौल घाटी में शोक की लहर….

कुल्लू/लाहौल स्पीति, 28 नवंबर (DHN24×7 ब्यूरो) : सिपाही निखिल शर्मा की लेह में आकस्मिक निधन से लाहौल घाटी में शोक की लहर दौड़ गई है। 23 वर्षीय निखिल शर्मा 2018 में लद्दाख स्काउट में भर्ती हुए थे और वर्तमान में लेह में तैनात थे। शनिवार सुबह उन्हें दौरा पड़ा और अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। निखिल शर्मा थिराेट पंचायत के पूर्व प्रधान एवम सिंदवाड़ी गांव निवासी गणेश लाल के पुत्र थे. सूत्रों से मिली सूचना के अनुसार मृतक निखिल शर्मा का कुल्लू जिला के मौहल में अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं निखिल शर्मा के निधन पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, कांग्रेस वरिष्ठ नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री सहित अन्य तमाम नेताओं ने दुख व्यक्त किया है।